May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

राजस्थान के उदयपुर से एक दो बच्चों की माँ अपने प्रेमी के साथ भारत छोड़ भागी, बुर्के में डाली फोटो

राजस्थान बांसवाड़ा संभाग के डूंगरपुर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ से दो बच्चों की माँ अपने प्रेमी के साथ भारत छोड़ कर दूसरे देश भाग गयी है। इसके बाद उसने अपने सोशल मीडिया पर बुर्के में एक फोटो पोस्ट किया। इस फोटो में उसके साथ एक युवक भी है जिसे उसका प्रेमी बताया जा रहा है। खबर तो यहाँ तक सामने आयी है कि इस महिला ने अपना धर्म तक परिवर्तित कर लिया है।

जैसे ही यह मामला सामने आया तुरंत ही इस मामले का ज्ञापन एसपी को दिया गया। साथ ही महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। ज्ञापन में बताया गया कि पुलिस थाना चितरी के भेमई गांव की महिला दीपिका पत्नी मुकेश पाटीदार जो कि दो बच्चों की माँ है। वह किसी गिरोह के सदस्य का शिकार हुयी है। इरफ़ान सयद निवासी नवानगर, हिम्मतनगर गुजरात नमक व्यक्ति ने दीपिका से संपर्क कर उसे अपने जाल में फसाया और उसका ब्रेन वाश किया। यह जानते हुए भी कि दीपिका शादीशुदा है और दो बच्चों की माँ है। उसने दीपिका का पति बनकर उसका फर्जी पासपोर्ट बनवाया और उसे कुवैत ले गया। वहां उससे शादी कर उसका धर्म परिवर्तित करा, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उसके इस कृत्य से दीपिका के परिजन आहात हैं और समाज में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में मांग की गयी है कि इरफ़ान सयद के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाये।

दीपिका के पति मुकेश ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दीपिका बीमारी का इलाज कराने के लिए गुजरात जाया करती थी। 10 जुलाई को वह गुजरात गयी, उस समय मैं मुंबई में था। वहां से दीपिका ने फ़ोन किया कि डॉक्टर मिला नहीं है। फिर दो तीन बार बात हुयी। फिर उसके बाद कोई बात नहीं हुयी। उसके बाद 12 जुलाई को नेट कालिंग से फ़ोन आया और कहा कि मैं बहुत दूर आ गयी हूँ। ढूंढ सको तो ढूंढ लो। जब मैंने बच्चों के बारे में कहा तो उसने फ़ोन काट दिया। उसके बाद चितरी पुलिस  थाने  रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकेश ने बताया कि शादी को 12 साल हो गए हैं। दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की। उसके बाद से अब तक उसका कुछ पता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *