May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

आरएसएस और बीजेपी के बीच चल रही बयानवाजी पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिया बड़ा बयान

आरएसएस और बीजेपी के बीच आजकल तनाव देखने को मिलरहा है। आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा है कि भगवान राम की पूजा करने वाली पार्टी अहंकारी हो गई। भले ही 2024 के चुनाव में वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो। लेकिन भगवान राम ने उनके अहंकार की वजह से उन्हें सत्ता से दूर रखा। दरअसल बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 में 240 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इंद्रेश कुमार ने बीजेपी का नाम लिए बिना ही बीजेपी पर निशाना साधा।

ध्यान भटकने का जरिया हैसौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरएसएस और बीजेपी के बीच चल रही तनातनी को ध्यान भटकाने का जरिया बताया है। उन्होंने कहा दोनों दल एक ही हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद आरएसएस अपनी नाक बचाने के लिए बीजेपी पर हमला कर रही है। पहले ये लोग बीजेपी को जीताकर संबिधान बदलना चाह रहे थे।

सौरभ भारद्वाज ने आरएसएस पर बोला हमला

सौरभ भारद्वाज ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा, “मुझे लगता है कि आरएसएस को अपने बारे में गलतफहमी हो गई है। उनको लगने लगा है कि वह यहां पर ऐसी शक्ति हैं, जो सभी दलों को ज्ञान दे सकती हैं। चुनाव से पहले ये लोग कहां थे। चुनाव से पहले ये बात क्यों नहीं कही गई, क्योंकि उस वक्त इन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगाया कि किसी तरह से बीजेपी को जीताकर संविधान बदल दें। मगर जब किरकिरी हो गई तो आरएसएस का पूरा एजेंडा देश के सामने आ गया।”

अयोध्या को लेकर कहा

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने अयोध्या में कम हुए पर्यटकों को लेकर कहा कि इसकी वजह गर्मी है, न कि बीजेपी की अयोध्या में हुयी हार। उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है कि अयोध्या में हुयी बीजेपी की हार की वजह से पर्यटक कम हो गए हैं। ऐसा नहीं है इसकी वजह बढ़ता हुआ 47 डिग्री तापमान है। ऐसी गर्मी में पर्यटक ज्यादातर ठंडी जगहों पर जाते हैं। इस समय लोग मनाली, उत्तराखंड और हिमाचल जा रहे हैं। जब मौसम ठंडा हो जायेगा उस समय लोग उत्तर भारत की ओर जायेंगे।

उन्होंने आगे कहा, “भगवान राम के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा हमेशा से रही है। 1 हजार साल पहले भी थी। बीजेपी तो 25 साल पहले बनी है। बीजेपी जब खत्म हो जाएगी तब भी भगवान राम के प्रति देश में श्रद्धा रहेगी। ये कहना गलत होगा कि बीजेपी की हार की वजह से लोग नाराज हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *