दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की अपनी दूसरी लिस्ट, इस लिस्ट में 20 प्रत्याशियों को दी सीट
दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आप ने विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट नवंबर में जारी की थी। आज पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। पहली लिस्ट में आप ने 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। अब दूसरी लिस्ट में 20 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।
मनीष सिसोदिया की सीट बदली
आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में मनीष सिसोदिया को भी सीट दी है। लेकिन इस बार मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी गयी है। इस बार मनीष सिसोदिया को पड़पड़गंज की जगह जंगपुरा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं हाल ही में आप में शामिल हुए अवध ओझा को भी पार्टी ने पड़पड़गंज से टिकट दिया है।
आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट
- नरेला- दिनेश भारद्वाज
- तिमारपुर- सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
- आदर्श नगर- मुकेश गोयल
- मुंडका- जसबीर कराला
- मंगोलपुरी- राकेश जाटव धर्मरक्षक
- रोहिणी- प्रदीप मित्तल
- चांदनी चौक- पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)
- पटेल नगर- प्रवेश रतन
- मादीपुर- राखी बिड़लान
- जनकपुरी- प्रवीण कुमार
- बिजवासन- सुरेंद्र भारद्वाज
- पालम- जोगिंदर सोलंकी
- जंगपुरा- मनीष सिसौदिया
- देवली- प्रेम कुमार चौहान
- त्रिलोकपुरी- अंजना पारचा
- पटपड़गंज- अवध ओझा
- कृष्णा नगर- विकास बग्गा
- गांधी नगर- नवीन चौधरी (दीपू)
- शाहदरा- पदमश्री जितेंदर सिंह शंटी
- मुस्तफाबाद- आदिल अहमद खान
आम आदमी पार्टी ने अपनी दोनों लिस्टों में बहुत से ऐसे चेहरों को टिकट दिया है जिन्होंने हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। इसमें से छः नेता तो ऐसे हैं जो कांग्रेस और बीजेपी को छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। जबकि तीन निवर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया, वहीं तीन ऐसे प्रत्याशी हैं जो पिछला चुनाव हार गए थे। फिर भी पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है।
आप ने 2015 के शानदार प्रदर्शन को 2020 में भी बरकरार रखा। हालांकि, इसकी सीटें कुछ कम तो हुईं फिर भी यह प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई। आप ने 2015 में 67 सीटें जीती थीं तो 2020 में 62 सीटें अपने नाम की।
