May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

पश्चिम बंगाल में टीएमसी से विधायक हुमायुं कबीर ने किया बड़ा एलान, कहा पश्चिम बंगाल में बनेगी बाबरी मस्जिद

अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विवाद ख़त्म हो चुका है लेकिन राजनीती गलियारों में यह विवाद अभी भी ख़त्म नहीं हुआ है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी से विधयक हुमायुं कबीर ने बाबरी मस्जिद को लेकर एक बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वह नयी बाबरी मस्जिद का निर्माण कराएँगे। हुमायुं कबीर हमेशा से ही अपने विवादस्पद वयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। विधायक ने अपने वयान में कहा कि वह बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराएँगे। यह मुस्लिम बाहुल्य इलाका है।

मस्जिद के लिए दान और ट्रस्ट का भी जिक्र किया

हुमायूं कबीर ने अपने वयान में मस्जिद निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की भी बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर काम शुरू हो गया है। बाबरी मस्जिद की नींब दिसंबर 2025 में रखने की बात कही।

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में 30 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। साथ ही राज्य सरकार ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं और अधिकारों पर विशेष ध्यान दिया है। विधायक हुमायूं कबीर ने बहरामपुर क्षेत्रों के मदरसा अध्यक्षों और सचिवों सहित 100 से अधिक सदस्यों वाली एक बाबरी मस्जिद ट्रस्ट बनाने का भी ऐलान किया। हुमांयू कबीर ने कहा, “बेलडांगा में दो एकड़ में बनने जा रही मस्जिद के निर्माण की देखरेख बाबरी मस्जिद ट्रस्ट करेगा। इस निर्माण के लिए मुस्लिम सपोर्ट करेंगे और वो निर्माण के लिए धन भी जुटाएंगे। ट्रस्ट दान में आने वाले पैसों को देखेगा।”

टीएमसी से पहले कांग्रेस में थे हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर टीएमसी के एक कद्दावर नेता हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी के पहले कार्यकाल में मंत्री भी रह चुके हैं। टीएमसी में आने से पहले हुमायूं कबीर कांग्रेस में रह चुके हैं। उन्होंने 2011 में कांग्रेस के टिकट पर रेजिनगर विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव लड़ा था। हुमायूं कबीर के विवादित वयानों की वजह से टीएमसी को कई बार मुश्किल का सामना करना पड़ा है। टीएमसी ने हाल में ही हुमायूं को उनके एक बयान के लिए नोटिस भी भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *