May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

बिहार के सीएम नितीश कुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा वयान, कहा जो आज एनडीए के साथ है वे चुनाव के समय…..

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा एलान किया है। शुक्रवार 11 अगस्त को मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकसभा 2024 चुनाव से पहले एनडीए के कई घटक को भय के कारण पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी के साथ है, वे सभी पाला बदलेंगे। जब पत्रकारों ने नितीश कुमार से सवाल किया कि उन्हें क्या लगता है कि 2024 में एनडीए का सफाया हो जायेगा, तो इस पर नितीश कुमार ने कहा बिल्कुल होगा।

जब नितीश कुमार से प्रधानमंत्री मोदी के तंज घमंडिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम सभी ने देशहित में हाथ मिलाया है। उन्हें पता नहीं है कि कुछ पार्टियां डर के कारण उनके साथ हैं। जिनका मैं अभी नाम नहीं बताऊंगा। चुनाव की घोषणा होने दीजिये। वे सभी पार्टियां इस ओर होंगी।

नितीश का पीएम पर कटाक्ष

नितीश कुमार ने अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के पहले दो दिन पीएम मोदी के सदन में अनुपस्थित होने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सदन का सत्र चल रहा है और लोग घूमते रहते हैं। ये वो समय नहीं है जब अटल बिहारी वाजपेयी सत्ता में हुआ करते थे और मैं उनके मंत्रियों में से एक था। उस समय जब सदन सत्र चलता था तब हम इस बात का ध्यान रखते थे कि सदन में रहें और कार्यवाई पर ध्यान दें।

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अटल जी को  हुए कहा कि उनके प्रति मेरे मन में हमेशा अपार सम्मान रहेगा। बीजेपी के वर्तमान नेतृत्व पर अन्य प्राथमिकताऐं रखने का आरोप लगाया। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न देने और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं का श्रेय लेने के कथित प्रयासों का आरोप लगाया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि हमने ही हर घर में पाइप द्वारा पानी पहुंचाने और हर गांव में बिजली पहुचायी। लेकिन वे इन्हे अपने उपलब्धियों के रूप में पेश करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *