Headlines

बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने राहुल गाँधी और लालू प्रसाद यादव की मुलाकात पर दिया वयान, कहा बिहार की राजनीती में होने वाला है बड़ा उलटफेर

Spread the love

बीजेपी नेता और पूर्व सीएम तेजकिशोर प्रसाद ने लालू यादव और राहुल गाँधी की मुलाकात को लेकर वयान दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिस तरह राहुल गाँधी और लालू यादव की मुलकर हुयी है। उसी समय से सीएम नितीश कुमार घवराहट में जी रहे हैं। नितीश कुमार को लगने लगा है कि लालू यादव उन्हें राजनीती हाशिये पर लाना चाहते हैं। तारकिशोर प्रसाद ने आगे कहा कि लालू यादव यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि जब तक नितीश कुमार सीएम हैं जब तक उनका बेटा तेजस्वी यादव सीएम नहीं बन सकता है। इस मुलाकात के बाद लगने लगा है कि बिहार की राजनीती में कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

तारकिशोर प्रसाद ने बेंगलुरु बैठक के बारे में भी कहा, उन्होंने कहा कि आपने देखा ही था कि जब बेंगलुरु में इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही थी। उस समय नितीश कुमार कैसे प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही वहां से चले आये थे। बैठक के दौरान कांग्रेस पूरी तरह से हावी रही कि कैसे नितीश कुमार को इंडिया गठबंधन से बाहर किया जाये। इसकी तैयारी भी चल रही है। बंगलुरु की बैठक इंडिया गठबंधन की दूसरी बैठक थी, इस बैठक में संयोजक पद तक का चयन नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम तो आप छोड़ ही दीजिये। आप सभी जानते हैं कि नितीश कुमार ने इस गठबंधन की शुरुआत करने के लिए कितनी मेहनत की थी। अब इस गठबंधन से नितीश कुमार को ही बाहर करने की तैयारियां चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *