Headlines

विपक्ष द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह ने संसद में कांग्रेस पर साधा निशाना और कलावती नाम की एक महिला का जिक्र भी किया

Spread the love

विपक्ष द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर कल बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कलावती नाम की एक महिला का जिक्र किया। अमित शाह ने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने उस महिला का क्या किया जिसके घर आप खाना खाने गए थे। उस महिला को घर, बिजली, गैस, राशन, शौचालय, स्वास्थ्य ये सब देने का काम हमारी सरकार ने किया। कांग्रेस ने अमित शाह के इसी वयान पर उस महिला का वीडिओ शेयर किया।

महिला ने वीडियो में कहा

कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से उस महिला का वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में उस महिला ने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। वीडियो में महिला ने कहा है “सरकार झूठ बोल रही है। मोदी सरकार क्यों ऐसा कह रही है कि उन्होंने मेरे लिए कुछ किया है। राहुल गाँधी ने शुरू से ही मेरी मदद की है तो मैं उनका गुणगान करुँगी। हमारा खाना पीना, शिक्षा, शादी व्याह सब राहुल गाँधी की मदद से ही हो रहा है। ”

अमित शाह का राहुल गाँधी पर तंज

जब अमित शाह सदन में बोल रहे थे तब उन्होंने राहुल गाँधी पर तंज कसते हुए कहा कि मैं विपक्ष के एक ऐसे नेता को जानता हूँ जिनको राजनीती में आज तक 13 बार लॉन्च किया जा चूका है। लेकिन वो बार बार फेल होते रहे हैं। पूरी मशीनरी उनकी ब्रांडिंग और रिब्रांडिंग करने में जुटी है बावजूद इसके वो हर बार फेल हो जा रहे हैं।

अमित शाह के राहुल गाँधी पर इस तंज से सदन में बैठे बीजेपी के सभी सांसद हस पड़े। अमित शाह ने अपने दो घंटे के भाषण में जम्मू कश्मीर से लेकर मणिपुर के मुद्दे पर सदन में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *