Headlines

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अरविन्द केजरीवाल के तंज रिंकिया के पापा पर किया पलटवार

Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों का धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के लिए रोड शो किया। इस रोड शो में अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी के प्रत्याशी मनोज तिवारी के भोजपुरी गाने रिंकिया के पापा का जिक्र करते हुए तंज कसा था। इसका जवाब देते हुए मनोज तिवारी ने अरविन्द केजरीवाल पर पलटवार कर रिंकिया के पापा का मतलब समझाया।

समझाया रिंकिया के पापा का मतलब

मनोज तिवारी ने अरविन्द केजरीवाल को रिंकिया के पापा का मतलब समझते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार को हराने की बात क्यों नहीं कर रहे हैं। रिंकिया के पापा का मतलब होता है बेटियों के पिता। वे बेटियों के पिता को हराने में क्यों लगे हैं? कन्हैया कुमार के साथ जाकर अरविंद केजरीवाल के ऊपर जो भारत तोड़ने की साजिश रचने का खुमार चढ़ा है, उसके आगे वे दिवालिया हो गए हैं।”

मनोज तिवारी ने आगे कहा, “अरविंद केजरीवाल तो बेटियों के भी दुश्मन हैं। आपके घर में तो बेटियों को भी पीटा जाता है और वे मारने वाले के साथ खड़े होते हैं। अरविंद केजरीवाल और कन्हैया कुमार के साथ न तो आप का कार्यकर्ता हैं और न ही कांग्रेस का कार्यकर्ता है।” वह घोटाला कर जेल गए थे और अंतरिम जमानत पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दो जून को वापिस उन्हें जेल जाना है। दिल्ली में बीजेपी का प्रचार बहुत अच्छे से चल रहा है।

दरअसल मंगलवार को अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के समर्थन में उत्तरपूर्वी दिल्ली में एक रोड शो किया था। जिसमे उन्होंने मनोज तिवारी को रिंकिया के पापा कह कर सम्बोधित किया था। इस रोड शो में अरविन्द केजरीवाल ने जनता से कहा था कि उत्तर पूर्वी दिल्ली की सीट पर आपको झाड़ू का बटन नहीं दिखेगा। यहाँ पर कांग्रेस का पंजा दिखेगा। पंजे वाले बटन को दवा कर रिंकिया के पापा को हराना है। दो नंबर का बटन दवा कर कन्हैया कुमार को भारी मतों से जिताना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *