May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव पवार ने 13 दिवसीय माँ बैनगंगा नदी दर्शन और अध्यन यात्रा निकाली

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के मुंडारा से भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव पवार ने माँ बैनगंगा नदी दर्शन और अध्यन यात्रा निकाली। यह यात्रा 15 दिसंबर 2024 से शुरू हुयी। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद यात्रा का शुभारम्भ किया। इस यात्रा का उद्देश्य माँ बैनगंगा नदी को संरक्षण और संवर्धन देना है।

यात्रा के शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार ने सिवनी के बालाघाट से की। बालाघाट के अधिकांशतः गाँवो से होते हुए महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ जिलों की सीमाओं से होकर गुजरी। यात्रा का समापन तेलंगाना के गोदावरी स्थित संगम घाट पर हुआ। यात्रा के दौरान वैभव पवार ने लगभग 160 किलोमीटर की पैदल की, जबकि बाकि की यात्रा बस के द्वारा पूरी की गयी। यात्रा के दौरान भाजपा तुवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा, “यह यात्रा नदी संरक्षण के प्रति जनजागृति फ़ैलाने का एक छोटा सा प्रयास है। माँ बैनगंगा नदी केवल एक जलधारा नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, आस्था और पर्यावर्णीय संतुलन की आधारशिला है।”

 

यात्रा से दिया अहम् सन्देश

माँ बैनगंगा नदी दर्शन और अध्यन यात्रा के समापन पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार ने एक अहम् सन्देश देते हुए कहा कि नदियां केवल हमारे भौतिक जीवन का ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन का भी हिस्सा हैं। इस यात्रा में हमने महसूस किया कि नदी संरक्षण केवल सरकार का काम नहीं है बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। माँ बैनगंगा के संरक्षण और घाटों के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है। आने वाली पीढ़ियों के लिए इस पवित्र धनोहर को संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *