अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर वोट काटने का आरोप लगाकर दिल्ली डीईओ को लिखी चिट्ठी
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर वोट काटने का आरोप लगाया है। इसी मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के डीईओ को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में बीजेपी पर 5000 वोट काटने और 7000 नए आवेदन करने का आरोप लगाकर जाँच की मांग की है। इसके लिए केजरीवाल ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बीजेपी फर्जीवाड़े की तैयारी कर रही है। जब चुनाव आयोग ने दो महीने तक घर-घर जाकर वोट बनाए तो अब 15 दिनों में हजारों लोग कहां से आ गए, जिनके वोट बनवाए जा रहे हैं। बीजेपी बाहर से लोगों को ला रही है, जिनके फर्जी वोट बनवाये जा रहे हैं।
केजरीवाल ने चिट्ठी में क्या लिखा
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीईओ को लिखी चिट्ठी में लिखा कि मैं आपके तत्काल ध्यान में लाने के लिए लिख रहा हूं कि पिछले कुछ दिनों में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त हुए मतदाता जोड़ने और हटाने के आवेदनों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। आपके संदर्भ के लिए, इन आवेदनों का एक स्नैपशॉट भी पत्र में अटैच है। चुनावी प्रक्रिया की अखंडता की रक्षा के लिए, मैं दृढ़ता से आग्रह करता हूं कि जब तक यह प्रवास (यानी फॉर्म 8) का मामला न हो और मृत्यु का मामला न हो, जिसके साथ मृत्यु प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है, तब तक निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी मतदाता को हटाया नहीं जाना चाहिए। किसी भी स्थिति में, कठोर वेरिफिकेशन के बिना किसी का भी नाम नहीं हटाया जाना चाहिए।
बीजेपी पर साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछले 15 दिनों में बीजेपी ने हजारों की तादात में मतदातायों के वोट कटवाने की एप्लीकेशन दी है। मतदाताओं के वोट को कटवा कर बीजेपी उनके देश के नागरिक होने का अधिकार छीन रही है। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी चुनाव जितने के लिए इन हथकंडों को अपना रही है। एक तो आम आदमी पार्टी के वोट कटवाकर, दूसरा फर्जी वोट बनवाकर और तीसरा पैसों से वोट खरीदकर।

