Headlines

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की शिकायत पर एलजी ने आप की महिला सम्मान योजना पर जाँच के आदेश दिए

Spread the love

आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना का एलान किया था। जिसके तहत महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने देने की घोषणा दिल्ली की आप सरकार ने की थी। अब आम आदमी पार्टी इस योजना में विवादों में घिरती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एलजी विनय कुमार सक्सेना से मिलकर महिला सम्मान योजना के तहत जारी रजिस्ट्रशन की जाँच की मांग की है।

कांग्रेस नेता की ओर से जाँच की मांग को देखते हुए एलजी ने अगले ही दिन महिला सम्मान योजना को लेकर जारी रजिस्ट्रेशन विवाद की जांच कराने के आदेश राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य सचिव को दिए हैं। एलजी ने मुख्य सचिव से संदीप दीक्षित के आरोपों पर भी 3 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

संदीप दीक्षित ने आप पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता के आरोपों को लेकर एलजी के मुख्य सचिव की ओर से बयान जारी किया गया। जिसमे उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित से शिकायत मिली है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार के खुफिया पुलिसकर्मी उनके आवास पर आते रहे हैं। उनके वाहन अक्सर उनके आवास के बाहर खड़े पाए जाते हैं। यह दिल्ली के पूर्व सीएम के इशारे पर हो रहा है। ऐसा कर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं।

उनकी इस शिकायत पर उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने निर्देश दिया है कि इस मामले की जांच की जाए। उन्होंने इस मामले पर संबंधित अधिकारी को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। इस जांच की जिम्मेदारी दिल्ली के सभी डिविजनल कमिश्नर को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *