Headlines

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट रुकी, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हुआ निर्णय

Spread the love

हरियाणा में इस साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होनी थी। लेकिन उसे अभी रोक दिया गया है। गुरुवार देर शाम दिल्ली में हुयी बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा हुयी।

खबर है कि उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक फिर से हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 1 सितम्बर को बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ सकती है। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है।

टिकट बांटने के लिए तैयार किये कुछ मापदंड

जानकारी के अनुसार बीजेपी ने इस बार टिकट बटवारे को लेकर नए मापदंड तैयार किये हैं। इस बार टिकट जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर देने का निर्णय लिया गया है। इस बार उम्मीदवारों का चयन उनके जीतने की क्षमता और लोकप्रियता के आधार पर होगा। पार्टी इस बार नेताओं के बच्चों को भी टिकट दे सकती है। एंटी इंकबेंसी की काट के लिए टिकटों पर कैंची भी चलाई जाएगी। जानकारी के अनुसार, 30 प्रतिशत विधायकों के टिकट भी कट सकते हैं। साथ ही कई मंत्रियों का भी इस बार टिकट कट सकता है। बता दें कि  हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल ने चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई है।

1 सितम्बर को हो सकती है पहली लिस्ट की घोषणा

कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा 1 सितम्बर को हो सकती है। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा में 40 सीट जीती थी। सरकार बनाने के लिए बीजेपी को दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी के साथ गठबंधन करना पड़ा था। जिसके बाद मनोहर लाल खट्टर को सीएम और दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बनाया गया था। लेकिन यह गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले ही टूट गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *