May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

एमपी के सीएम को दिग्विजय सिंह ने लिखा पत्र, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी पर की कानूनी कार्यवाही की मांग

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। दरअसल, बीते दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी थाना पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ दुव्यर्वहार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

इसी घटना को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि इस मामले में लाइन अटैच किए गए आदिवासी समाज के निर्दोष और कर्तव्यनिष्ठ सिपाही धनराज बरकड़े को लाइन से हटाकर फिर से कोतवाली थाने में पदस्थ किया जाए, जिससे स्थानीय पुलिस बल का स्वाभिमान एवं गरिमा बनी रहे।

ये है पूरा मामला

दरअसल मध्यप्रदेश के सिवनी में पुलिस ने 20 अगस्त को आयन खान नाम के एक युवक को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता मयूर दुबे थाना पंहुचे और पुलिस पर दवाब बनाया कि उन्हें आयन खान से मिलने दिया जाये। जिस पर आरक्षक धनराज बरकड़े ने वरिष्ठ अधिकारियों के आने पर ही मिलने की बात कही। इस बात को लेकर मयूर दुबे और धनराज बरकड़े में बहस हो गयी। इस घटना के बाद मयूर दुबे ने एसपी से शिकायत की और अगले दिन 21 अगस्त को एसपी ने धनराज बरकड़े को लाइन अटैच कर दिया।

इस मामले पर विवाद बढ़ने के बाद सिवनी में राजनीती गरमा गयी। आदिवासी समाज के लोगों ने एसपी सुनील मेहता को ज्ञापन देकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता मयूर दुबे को जिला बदर करने की मांग की। आदिवासी समाज का आरोप है कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। जबकि बीजेपी नेता को संरक्षण मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *