दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकीलों के दो गुटों में झड़प और फायरिंग, पुलिस जाँच में जुटी
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकीलों में आपस में झगड़ा हो गया। जिसके बाद हवा में फायरिंग भी की गयी। वकीलों द्वारा की गयी हवा में फायरिंग में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि एक दूसरे को डरने के मकसद से फायरिंग की गयी। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ और फायरिंग करने वाले वकील कौन कौन थे।
सब्जी मंडी थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गयी। जिसके बाद से पुलिस ने पुरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग होने के बाद तीस हजारी कोर्ट परिसर में मौजूद लोग दहशत में आ गए। लेकिन गनीमत ये रही कि इस फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया गया कि जब वकीलों में आपस में झगड़ा हो गया तो वकीलों ने सामने वाले गुट को पीछे ढकेलने के लिए हवा में फायरिंग की। पुलिस अपनी जांच में इस बात की भी जांच करेगी कि फायरिंग किस हथियार से की गयी। यह हथियार कोर्ट परिसर में कैसे आ गया।

