May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

दिल्ली शराब घोटाले पर सीएम केजरीवाल ने साधा भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना, कहा फर्जी है शराब घोटाला

ईडी ने संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब संजय सिंह के करीबियों को समन जारी किया है। ईडी ने संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा, कंवरबीर सिंह और विवेक त्यागी को पूछताछ के लिए तलब किया है। जिससे उनसे आमने सामने बैठकर पूछताछ की जा सके। सूत्रों के अनुसार संजय सिंह ने सर्वेश मिश्रा को एक करोड़ रुपये दिए थे। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी और बीजेपी में बयानवाजी का सिलसिला जारी है। वही सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंच कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी पर झूठे केस लगाकर फ़साने की कोशिश की जा रही है। इस तरह के हालत लोकतंत्र के लिए अच्छे नहीं हैं। शराब घोटाला फर्जी है। एक पैसे का लेनदेन नहीं हुआ है। एक भी सबूत नहीं है। थोड़े दिन बाद शराब घोटाला बंद हो जायेगा। फिर एक और ले आएंगे। तंग और टॉर्चर करके जबरदस्ती बयान लिए जा रहे हैं। इन लोगों की नियत ख़राब है। दिल्ली में इतने काम हो रहे हैं। केजरीवाल ने 1000 स्कूल बनवाये हैं आप 2000 स्कूल बनायो। इसमें बड़प्पन है। आप खुद तो काम करते नहीं हैं। बस 24 घंटे एजेंसी भेज रहे हैं।

सीएम ने आगे कहा ये हमारे खिलाफ जाँच कर रहे हैं। जाँच में अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। आपने कल सुप्रीम कोर्ट को सुना। पूरा शराब घोटाला फर्जी है। एक पैसे का लेनदेन नहीं हुआ है। जब जज ने ईडी से सबूतों के बारे में पूछा तो उनके पास कुछ भी नहीं था।

आप पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज

मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा हमारा मानना है कि यह देश उन लोगों के लिए विचार का भोजन है जो प्रयोगात्मक राजनीती करते हैं। यह समय प्रयोगात्मक राजनीती का नहीं है। प्रयोगात्मक राजनीती के परिणाम देश के लिए खतरनाक हो सकते हैं। अन्ना हजारे आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी के चरित्र ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *