Headlines

सीएम योगी ने प्रियंका गाँधी के बैग पर टिप्पड़ी की, कल कांग्रेस की नेत्री फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर पहुंची

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी के बैग पर टिप्पड़ी कर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा कि कल कांग्रेस की एक नेत्री फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही थी और हम यूपी के नौजवानों को इज़राइल भेज रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा, “कल कांग्रेस की एक नेत्री संसद में फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही थीं जबकि हम यूपी के नौजवानों को इजराइल भेज रहे हैं। यूपी से अब तक लगभग 5600 से अधिक युवा इजराइल गए हैं निर्माण कार्य के लिए जहां उन्हें रहने खाने की फ़्री व्यवस्था और डेढ़ लाख महीने की तनख्वाह मिल रही है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इजराइल के राजदूत आये थे। उन्होंने बोला कि यूपी के नौजवानों की स्किल बहुत अच्छी है। हम और लोगों को इजराइल ले जाएंगे। विपक्ष द्वारा मुद्दा तथ्यहीन था। सरकार की नीति नियत साफ है। इसी का परिणाम है कि 12 लाख से ज्यादा नौजवानों को स्किल कुशल किया गया।

फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका गाँधी

दरअसल कल कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंची। जिस पर अब सियासत तेज हो गयी है। बीजेपी के एक और नेता ने प्रियंका गाँधी के बैग पर सवाल खड़े किये। वही कांग्रेस और विपक्ष के नेता उनका बचाव करते दिखे। बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, गांधी परिवार के तीनों सदस्यों की मानसिकता विदेशी सोच, विदेशी मुखौटे को दर्शाती है। केंद्रीय राज्य मंत्री बनवारी लाल वर्मा ने कहा, प्रियंका गांधी फिलिस्तीन का बैग लेकर आई हैं, उन्हें भारत का बैग लेकर आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *