संभल विवाद और बहराइच मुद्दे पर विधानसभा में सीएम योगी ने दिखाया आईना
उत्तर प्रदेश में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा और बहराइच हिंसा पर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2017 से लेकर अब तक एनसीआरबी कहती है कि 97 से लेकर 99 प्रतिशत तक साम्प्रदायिक हिंसा में कमी आई है। संभल में हो रहे सर्वे को लेकर सीएम योगी ने कहा कि न्यायपालिका के आदेश पर सर्वे हो रहा है क्यों गुमराह कर रहे हो आप? जय श्री राम किसी ने बोल दिया तो क्यों चिढ़े ये चिढ़ाने वाला नहीं है। राम राम तो पश्चिम में हमारे यहाँ अभिवादन है।
संभल को लेकर दिखाया आईना
सीएम योगी ने कहा कि संभल में कैसे माहौल खराब किया गया, इसका इतिहास 1947 से शुरू किया गया, 1947 में 1 मौत, 1948 में 6 लोग, 1958, 1962 में दंगे हुए, 1976 में 5 मौत हुई, 1978 में 184 हिंदुओ को सामूहिक रूप से हत्या हुई जलाया गया, आप इस सच्चाई को स्वीकार नही करेंगे, 1980 में दंगे हुए, 1982 में दंगे हुए, 1986 में 4 लोग मारे गए, 1990, 92 मे, 1996 में 2 मौत हुई, यह लगातार सिलसिला चलता रहा 1947 से अबतक 209 हिंदुओ की मौत हुई, इनके लिए किसी ने संवेदना के लिए 2 शब्द नही कहे।
उन्होंने कहा कि अपनी रुचि और अपने एजेंडे के रूप में ही विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया, नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ सदस्य रहे हैं। हम भी बुद्ध को मानते हैं, भारत की एक विरासत है, सरकार भी उसी को लेकर कार्य कर रही है। सीएम ने दावा किया कि 2012 से 2017 तक एनसीआरबी आंकड़े है प्रदेश में 817 दंगे हुए 192 लोगो की मृत्यु हुए, 207 से 2011 बीच 616 साम्प्रदायिक घटनाएं हुई, जिनमे 121 मौत हुई।
उपचुनाव को लेकर कहा
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव के परिणाम को लेकर कहा कि जैसे ही आपके “खटाखट” की असलियत सामने आई जनता ने कहा “सपाचट”. सीसामऊ में आप बाल बाल बच गए, कुंदरकी में लोगो को अब अपनी जड़ें पहचानना आ गया है, उनके बयान सुनिए। डिजिटल जमाना है। इसी तरह जल्दी ही इकबाल महबूब जी को भी अपनी जड़ें याद आ जाएंगी, इनको बाबरनामा जरूर पढ़ना चाहिए।
