Headlines

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा वयान प्रियंका गाँधी को बनाया जाये नरेंद्र मोदी के खिलाफ पीएम पद का चेहरा

Spread the love

2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने वयान दिया है कि प्रियंका गाँधी को यूपी के प्रभारी पद को छोड़ना चाहिए। उन्हें 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पीएम पद का चेहरा बनना चाहिए। तब हम 2024 में पीएम मोदी को हरा पाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रियंका गाँधी यूपी का प्रभारी पद छोड़ती है तो उससे देश में कांग्रेस मजबूत होगी।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गाँधी को लेकर कहा कि वो तो संत की भूमिका में हैं। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद को भी ठुकरा दिया। उन्होंने यूपी को लेकर भी कहा कि यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भी रणनीति बनाएंगे। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर भी वयान दिया कि अखिलेश यादव यूपी में प्रियंका गाँधी के साथ आएंगे हमें उम्मीद है। उन्हें प्रियंका गाँधी और नरेंद्र मोदी में से किसी एक को चुनना होगा।

2024 में लोकसभा चुनाव नहीं महाभारत होगा

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा यदि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रियंका गाँधी को पीएम का चेहरा बनती है तो हम नरेंद्र मोदी को बड़ी टक्कर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी राय में प्रियंका गाँधी का चेहरा ही है जो नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में टक्कर दे सकता है। यदि प्रियंका गाँधी पिएं का चेहरा बन जाये तो 2024 में चुनाव नहीं महाभारत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *