Headlines

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का सचिन पायलट के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर वयान ऐसा कुछ भी नहीं

Spread the love

राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट बीच मतभेद चल रहा है। कांग्रेस पार्टी भले ही सब कुछ ठीक होने का दावा कर रही हो। लेकिन सचिन पायलट द्वारा दूसरी पार्टी बनाने की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। राजस्थान के सियासी गलियारों में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पायलट 11 जून को दूसरी पार्टी बनाने का एलान करने वाले हैं। लेकिन अभी तक सचिन पायलट या उनके किसी भी करीबी की तरफ से ऐसा कोई भी आधिकारिक वयान जारी नहीं किया गया है।

वही अब इस मामले पर राजस्थान कांग्रेस कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रधावा ने कहा है कि यह सब अफवाह है और कुछ नहीं। उन्होंने सचिन पायलट के पार्टी छोड़ने की खबर पूरी तरह ख़ारिज कर दिया है। सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मै यह सब आपसे सुन रहा हूँ। मुझे लगता है ऐसा कुछ भी नहीं है। वे पहले भी नहीं चाहते थे और न ही अभी चाहते हैं।

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आगे कहा कि दिल्ली में हमारी चार घंटे तक बैठक चली। इस बैठक में अशोल गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही नेता मौजूद थे। बैठक में राहुल गाँधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल ने दोनों नेताओं की बातों को बड़े ध्यान से सुना। जिसके बाद पार्टी के आलाकमानों ने दोनों नेताओं को राजस्थान में मिलकर चुनाव लड़ने को कहा गया। इसके बाद अशोक गहलोत और सचिन पायलय ने भी मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही।

नयी पार्टी के एलान की अटकले लगायी जा रही हैं

11 जून को राजेश पायलट की पुण्यतिथि है। इस दिन ऐसी संभावना है कि इसी दिन सचिन पायलट अपनी नयी पार्टी बनाने का एलान भी कर सकते हैं। लेकिन अभी इस खबर को लेकर पायलट और कांग्रेस की तरफ से कोई भी वयान सामने नहीं आया है। वहीं पायलट गुट के माने जाने वाले मंत्री मुरारी लाल मीणा का वयान आया है कि सचिन पायलट का ऐसा कोई इरादा नहीं है। वे कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *