May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज़्ड एक्सीलेंस का उद्द्घाटन करते हुए केजरीवाल हुए भावुक, कहा यह मनीष सिसौदिया जी का सपना था

दिल्ली के बवाना इलाके के दरियापुर गांव में दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज़्ड एक्सीलेंस का उद्द्घाटन किया। वहां लोगों को सम्बोधित करते हुए केजरीवाल भावुक हो गए। अरविन्द केजरीवाल उस समय इतना भावुक हो गए कि उनका गला भर आया। एक समय तो ऐसा लगा कि वो रोने लगे हों। भरे हुए गले से उन्होंने कहा कि आज मनीष सिसौदिया जी की बहुत याद आ रही है। यह सब मनीष जी का सपना था।

बीजेपी पर साधा निशाना

इस दौरान अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग चाहते है कि शिक्षा क्रांति को ख़त्म कर दिया जाये। लेकिन हम यह होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मनीष जी ने इसकी शुरुआत की थी। वो चाहते थे कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इतने अच्छे इंसान को उन्होंने जेल में डाल रखा है। अगर मनीष सिसोदिया जी अच्छे स्कूल ना बना रहे होते और शिक्षा को ठीक ना कर रहे होते तो आज वह जेल में ना होते। हमें मनीष सिसोदिया जी के सपनों को पूरा करना है। वे बहुत जल्द जेल से बाहर होंगे। सच्चाई कभी हार नहीं सकती।

सीएम अरविन्द केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया कोआबकारी निति मामले में फसाकर जेल में डालने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया का सपना था कि दिल्ली का हर बच्चा शिक्षित हो। वो इस दिशा में क्रांतिकारी काम कर रहे थे। इसके बावजूद उन्हें कई महीनों से जेल में डाल रखा है। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि उन्हें जेल में क्यों डाल रखा है। देश में और भी बहुत से भ्रस्टाचारी और डाकू खुलेआम घूम रहे है। उन सभी को जेल में क्यों नहीं डाला जा रहा है। दरअसल बीजेपी वालों को मनीष जी के काम से तकलीफ होती है। उनके काम से आप पार्टी का प्रचार होता है। केजरीवाल ने आगे कहा कि मै देश में जहाँ जहाँ जाता हूँ वहां पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ होती है। लेकिन यह बात हमारे विरोधियों को हजम नहीं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *