राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सातवीं लिस्ट
राजस्थान में विधानसभा का चुनाव 25 नवंबर को है। जिसके लिए राजस्थान में प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बीजेपी और कांग्रेस ने चुनावों की तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी हैं। रविवार को कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सातवीं लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 21 प्रत्याशी हैं। पार्टी ने शांती धारीवाल को भी कोटा उत्तर से टिकट दिया है।
वहीं कांग्रेस ने झालरापाटन से रामलाल चौहान को टिकट दिया है। बता दें कि झालरापाटन से बीजेपी ने राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को टिकट दिया है। बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों राज्य की प्रमुख पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बड़े नेताओं का राज्य में लगातार दौरा जारी है।
कांग्रेस के 21 प्रत्याशियों की लिस्ट
कांग्रेस ने सातवीं लिस्ट में इन प्रत्याशियों को टिकट दिया है। ये है लिस्ट उदयपुरवाटी से भगवानराम सैनी, खेत्री से मनीषा गुर्जर, धोद से जगदीश दानोडिया, झोटवारा से अभिषेक चौधरी, चाकसू से वेद प्रकाश सोलंकी, कामन से ज़ाहिदा खान, बारी से प्रशांत सिंह परमार, टोडाभीम से घनश्याम मेहर, अजमेर नार्थ से महेंद्र सिंह रालवात, नागौर से हरेंद्र मिर्धा, खींवसर से तेजपाल मिर्धा, सुमेरपुर से हरी शंकर मेवाड़ा गुढ़ामलानी से सोनाराम चौधरी, चित्तौरगढ़ से सुरेंद्र सिंह जड़ावत, शाहपुरा से नरेंद्र कुमार रायगर, पीपल्दा से चेतन पटेल, कोटा नार्थ से शांती धारीवाल, कोटा साउथ से राखी गौतम, रामगंज मंडी से महेंद्र राजोरिया, किशनगंज से निर्मला सहरिया, झालरपाटन से रामलाल चौहान।
इससे पहले कांग्रेस 4 नवंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी छठी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में सबसे चर्चित सीट हवामहल है जहां कांग्रेस ने महेश जोशी का टिकट काटकर आरआर तिवारी को टिकट काट दिया है। इससे पहले इस सीट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
कांग्रेस ने अपनी छठी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है, जिसमें भादरा से अजीत बेनीवाल, डूंगरगढ़ से मंगलाराम गोदारा, पिलानी से पीतराम काला, सांगारिया से अभिमन्यु पूनियां, दांता रामगढ़ वीरेंद्र सिंह, शाहपुरा मनीष यादव, चौमूं से डॉ शिखा, आमेर से प्रशांत शर्मा, जमवा रामगढ़ से गोपाल लाल मीणा, हवामहल से आर आर तिवारी, विद्याधर नगर से सीताराम अग्रवाल, अलवर शहर से अजय अग्रवाल, मालपुरा से घासी लाल चौधरी, मेड़ता से शिवरतन वाल्मिकी को टिकट दिया है।
