Headlines

यूपी कैबिनेट में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख सामने आयी, इन लोगो को मिल सकता है मौका

Spread the love

यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम जानकारी सामने आयी है। सूत्रों के अनुसार अगले महीने नवरात्रों में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर और सपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को शामिल किया जा सकता है।

यूपी सरकार में फ़िलहाल 52 मंत्री

योगी सरकार की कैबिनेट में कुल 8 जगहें खाली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी चुनाव से पहले सभी समीकरणों को सेट करते हुए पार्टी सहयोगियों को विश्वास में लेते हुए बड़े फैसले ले सकती है। इसमें कई अहम चेहरों को भी जगह मिल सकती है। योगी सरकार में फिलहाल कुल 52 मंत्री हैं। इसमें 18 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री हैं। राज्य में सीएम समेत कुल मंत्रियों की संख्या 60 तक जा सकती है।

बता दें सुभासपा के नेता ओपी राजभर, साल 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी नेता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए से अलग हो गए थे। वहीं दारा सिंह चौहान साल 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। हालांकि इस साल जून-जुलाई में दोनों नेता फिर से बीजेपी के साथ आ गए। ओपी राजभर ने जहां एनडीए का दामन थामा तो दारा सिंह चौहान ने मऊ स्थित घोसी विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का साथ ले लिया। हालांकि पार्टी को घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा और सपा के सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *