Headlines

एक ही दिन में चार हत्याओं से दहली दिल्ली, कहीं जरा सी कहा सुनी पर दोस्त ने दोस्त की जान ली, तो कहीं बेटे ने बाप की हत्या की

Spread the love

कहा जाता है कि दिल्ली दिलवालों की लेकिन आजकल तो लगता है दिल्ली बदमाशों की है। दिल्ली में इन दिनों बदमाशों के हौंसले काफी बुलंद हो रखे हैं। वे जरा जरा से बातों पर हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकते हैं। यहीं कारण है कि दिल्ली में एक ही दिन में चार अलग अलग मामलों में एक के बाद एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया हालांकि दिल्ली पुलिस ने इन मामलों में तुरंत कार्यवाई करते हए तीन आरोपियों को दबोच लिया है। जबकि एक अन्य मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

बेटे ने की बाप की हत्या

पंजाबी बाग़ इलाके में एक बेटे ने अपने ही बाप की गला काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आनन फानन में अपने पिता का शवदाह करने के लिए शमशान घाट पहुंच गया। जब पंडित ने शव के गले और शरीर पर ब्लेड से काटने के घाव देखे तो उसे शक हुआ और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान रिंकू यादव के तौर पर हुयी।

पूछताछ में आरोपी ने अपने पिता सतीश यादव की हत्या की बात कबूली। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रिंकू यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रिंकू यादव ने बताया कि उसका पिता नशे का आदि था और रोज शराब पिया करता था जिससे तंग आकर उसने उसकी हत्या कर दी।

बर्थडे पार्टी में की युवक की हत्या

दूसरा मामला सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के जामा मस्जिद इलाके थाना इलाके का है, जहां बर्थडे पार्टी में शामिल हुए एक युवक से झगड़े में कुछ लड़कों ने चाकू घोंप कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में मृतक की पहचान 18 वर्षीय आरिब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम फैजान, मो. अरहम, अदनान अहमद और मो. कैफ हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरिब, गली कुआं वाली चितली कब्र इलाके में रहता था। घटना वाली रात, गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ बर्थ-डे पार्टी में गया था, जहां आरिब का कुछ लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान चार लड़कों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके दोस्त उसे घायल अवस्था में लोक नायक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोस्तों ने ली दोस्त की जान

तीसरा मामला बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके का है, जहां मोमोज खा कर लौट रहे दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक ही गई और  दोस्तों ने ही अपने दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, हत्या की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृत युवक की पहचान 19 वर्षीय गुलशन के रूप में हुई है।

जरा सी कहा सुनी पर हत्या

चौथा मामला, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के आरके पुरम थाना इलाके का है जहाँ मामूली कहासुनी में एक शख्स की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस ने हत्या के मामले का जल्दी ही खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान, शैफाली उर्फ अमन के रूप में हुई है। आरोपी ने राम कुमार यादव (30) पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, राम कुमार मजदूरी करता था और काम की तलाश में दो साल पहले वह दिल्ली आया था। वह मोती बाग में मेट्रो लाइन के नीचे ही रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *