May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर जुबानी हमला, कहा बड़े सपने देख रहे थे

सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव के यूपी में कागजों के बजाय जमीन पर पेड़ लगे होते तो इतनी गर्मी ना होती वाले बयान पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जबरदस्त फ़्रस्टेशन में हैं। दरअसल वह बहुत ऊँचे सपने देख रहे थे जो नीचे हो गए हैं। इसलिए ऐसी बयानवाजी कर रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। भाजपा ने अपनी रणनीति बना ली है। रणनीति यह बनायीं है कि जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है वहां कमल खिलाना है। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि यूपी में लोकसभा चुनाव के नतीजे हमारे मुताबिक नहीं रहे। लेकिन होने वाले विधानसभा उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन करेंगे। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी।

नीट पेपर लीक मामले पर बोले

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के करीबी का नाम नीट पेपर लीक में उछाले जाने पर कहा है कि इसपर सीधे टिपण्णी करना ठीक नहीं है। इस मामले की जाँच चल रही है। इससे लाखों बच्चों का भविष्य जुड़ा हुआ है। लेकिन जाँच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। जाँच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिससे भविष्य में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जा सके।

अतीक के भाई की पत्नी के घर पर चले बुलडोजर पर कहा

उपमुख्यमंत्री ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के घर पर चले बुलडोजर पर कहा कि उनकी सरकार में अतिक्रमण के खिलाफ हमेशा कार्रवाई होती रही है। यदि कहीं पर किसी ने अवैध तरीके से कब्ज़ा किया या अवैध निर्माण कराया तो उस पर कानूनी तरीके से कार्यवाही की जाती है। इस बारे में अक्सर लोग सरकार व प्रशासन के पास शिकायत करते हैं। इन शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *