Headlines

टीकमगढ़ में ट्रैन के आगे कूद परिवार ने दी जान, ट्रेन को आता देख भागा बेटा बची जान

Spread the love

टीकमगढ़ में आज सुबह एक परिवार ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पति पत्नी और बेटी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। ट्रेन को आता देख बेटा भाग गया जिससे उसकी जान बच गयी। परिवार खरगापुर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पंहुचा था।   बेटे का कहना है कि पुलिस पापा को जेल में डालने की धमकी दे रही थी। इसलिए मम्मी पापा और बहन ने रेल के आगे कूद कर जान दे दी।

रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे लोगों ने खरगापुर पुलिस को इसकी सुचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शवों अपने कब्जे में लिया। मृतकों के पास से आधार कार्ड मिला जिससे उनकी पहचान लक्ष्मण नामदेव (50) निवासी मातोल के रूप में हुयी। पूछताछ में लोगों ने बताया कि दो शव लक्ष्मण की पत्नी रजनी (45) और बेटी विनी (13) के हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जब पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की तो पता लगा कि परिवार रेलवे ट्रैक पर था। कुछ दुरी पर एक महिला थी जिसने बताया कि ट्रैन को आता देख बेटा ट्रैक से भाग गया। अब पुलिस बेटे से पूछताछ कर रही है।

पडोसी ने लगाया था चोरी का आरोप

लोगों ने बताया कि 3 दिन पहले लक्ष्मण का बेटा खेल रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाले रिछारिया के घर में चोरी हो गयी। रिछारिया ने पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोप लक्ष्मण के बेटे पर लगाया। इसी मामले में पुलिस ने लक्ष्मण से पूछताछ की थी। इसी दहशत में आ कर पुरे परिवार ने ट्रैन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने अब तक चुप्पी साध रखी है।

एक ग्रामीण ने बताया कि उसे लक्ष्मण ने बताया था कि उसका बेटा 3 दिन पहले राकेश रिछारिया के घर बॉल लेने गया था। उस पर उसने चोरी का इल्ज़ाम लगाया है। राकेश पूर्व सरपंच के पास गया था फिर वे लोग पुलिस के पास रिपोर्ट करने गए वहां लक्ष्मण को भी बुलाया और धमकी दे कर कहा कि इसके खिलाप चोरी की रिपोर्ट दर्ज करो जब डंडे पड़ेंगे तब सब सच बाहर आएगा। राकेश ने 20000 रुपये और सोने के आभूषणों की चोरी का आरोप लगाया। पुलिस लक्ष्मण के घर आयी तो उन्होंने बेटे की पेंट की तलाशी ली, पेंट की जेब में दो उंगली जाने के बराबर की जगह भी नहीं थी तो 20000 रुपये कैसे आ सकते हैं। उसने बताया जब बेटा घर से निकला तब राकेश की माँ भी वहां मौजूद थी। पुलिस ने राकेश की माँ से पूछा कि लक्ष्मण के बेटे की जेब में उन्हें कुछ दिखाई दिया था तो उन्होंने मना कर दिया।

एक दिन पहले हुयी थी बेटे के खिलाप चोरी की रिपोर्ट

एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि गुरुवार को लक्षमण के बेटे के खिलाप राकेश रिछारिया ने चोरी का आरोप लगाया था। राकेश की शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिए पुलिस मृतक परिवार के घर पूछताछ के लिए गयी थी। उसके बाद आज यह घटना हो गयी। लक्ष्मण के बेटे ने जो पुलिस दवाव का आरोप लगाया है उसकी जांच की जाएगी। यदि आरोप सही पाया गया तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *