Headlines

राष्ट्रपति मुर्मू की जाति को लेकर दिए वयान पर केजरीवाल और खरगे के खिलाप केस किया

Spread the love

कल रविवार के दिन प्रधानमंत्री द्वारा नए संसद भवन का उद्द्घाटन किया जायेगा। प्रधानमंत्री द्वारा नए संसद भवन के उद्द्घाटन को लेकर कई दलों ने इसका विरोध किया है। राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा उद्द्घाटन की मांग को लेकर कांग्रेस समेत 21 दल इस समारोह का बहिस्कार कर रहे है। जबकि बीजेडी जेडीएस समेत 25 दल इस समारोह में शामिल होंगे।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य के खिलाप समुदाय और समूहों के बीच दरार को बढ़ावा देने के इरादे से नए संसद भवन के उद्द्घाटन के आयोजन के सम्बन्ध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जाति का हवाला देते हुए भड़काऊ भाषण देने के लिए शिकायत दर्ज की गयी है। अपने मंसूबों को पूरा करने के उद्देश्य से भारत सरकार के प्रति अविश्वास पैदा करना जो धारा 121,153ए, 505 और 34 आईपीएस के तहत एक अपराध है।

डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नवी आज़ाद ने कहा कि यदि मै दिल्ली में होता तो नए संसद भवन के उद्द्घाटन में जरूर शामिल होता। विपक्ष को तो सरकार की तारीफ करनी चाहिए कि इतने कम समय में उन्होंने नए संसद भवन का निर्माण कार्य पूरा करा दिया। जबकि वह सरकार की आलोचना कर रहे हैं। मै विपक्ष के इस बहिष्कार के सख्त खिलाप हूँ और इसकी निंदा करता हूँ।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कल नए संसद भवन का उद्द्घाटन होने जा रहा है। जो लोग कल संसद का घेराव करने की सोच रहे हैं उन्हें इस पर पुनः विचार करना चाहिए।   जिन विपक्षी दलों ने इसका बहिष्कार किया है, उन्हें अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा हमारे पहलवान इस बात को समझेंगे और कल संसद की ओर नहीं बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *