May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

गर्मियों में इन सब्जियों के सेवन करेंगे तो दूर रहेंगी बीमारियां

 

गर्मियों में सही सब्जियों का सेवन करने से आप कई बिमारियों से बच सकते हैं। इस मौसम में हल्की, पानी से भरपूर और ठंडी तासीर वाली सब्जियां खाना फायदेमंद होता है। यहाँ कुछ सब्जियां दी गयी हैं जिन्हें गर्मियों में जरूर खाना चाहिए :

  1. खीरा – गर्मियों में रोजाना घर पर खीरा जरूर लाएं और इसको अपनी डाइट में शामिल करें। खीरा पोषक तत्वों से भरपूर है और साथ ही इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है इसलिए गर्मियों में खीरा खाने से पेट ठंडा रहता है। खीरा एक ऐसी सब्जी है, जो गर्मियों में हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। ऐसे में गर्मियों में खीरा खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
  2. लौकी – गर्मियों में लौकी की सब्जी बहुत फायदा करती है। हालांकि ज्यादातर लोग लौकी की सब्जी खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं, लेकिन सब्जियों में लौकी को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। लौकी में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है और लौकी खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें भी नहीं होती हैं। ऐसे में गर्मियों में रोजाना घर पर लौकी जरूर लाएं और लौकी को अपनी डाइट में भी जरूर शामिल करें।
  3. तोरई – तोरई की सब्जी को गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह पेट के लिए हल्की और सुपाच्य होती है, जो आसानी से पच जाती है। यह शरीर को डिटॉक्स करती है। साथ ही पेट की समस्याओं को भी दूर करती है।
  4. टिंडा – टिंडा पेट को ठंडा रखता है। टिंडे में प्रचुर मात्रा में पानी होता है जिससे यह शरीर में पानी की मात्रा को बनाये रखता है। टिंडा गर्मियों में होने वाली जलन से शरीर को बचाता है।
  5. परवल – परवल पेट के पाचन को दुरुस्त रखता है। साथ यह शरीर की इम्युनिटी पावर को बढ़ाता है। गर्मियों में यह शरीर को ठंडा भी रखता है।
  6. नींबू – गर्मियों में रोजाना घर पर नींबू जरूर लाएं। गर्मियों में घर में नींबू का पानी बनाकर पीना सबसे ज्यादा जरूरी और अच्छा माना जाता है। नींबू एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है, और इसमें विटामिन सी और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसका पानी बना के पीने के अलावा आप इसको सलाद में या किसी सब्जी में डालकर भी खा सकते हैं।
  7. हरी पत्तेदार सब्जियां – गर्मियों में रोजाना घर पर पालक, चौलाई और पुदीना जैसी पत्तेदार सब्जियां भी लानी चाहिए। इन्हें गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है। हरी सब्जियों में भरपूर आयरन और कैल्शियम होता है। इसके साथ ही इन सब्जियों में कई दूसरे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और सेहत को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *