May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

आईपीएल सीजन 2025 में आज दो मैच, पहला मुकाबला एसआरएच वर्सेज आरआर और दूसरा सीएसके वर्सेज एमआई

आज 23 मार्च 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग में दो मैच खेले जायेंगे। पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जायेगा। दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जायेगा।

एसआरएच बनाम आरआर: मैच पूर्वावलोकन

एसआरएच की टीम में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में कुल 112 छक्के लगाए थे। पैट कमिंस की कप्तानी में एसआरएच की बल्लेबाजी काफी मजबूत दिख रही है। दूसरी ओर आरआर की टीम में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और रियान पराग जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। हालाँकि संजू सैमसन उंगली की चोट के कारण शुरूआती तीन मैचों में केवल बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी रियान पराग संभालेंगे।

संभावित प्लेइंग XI :

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी/अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, एडम ज़म्पा, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर/जयदेव उनादकट

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी

सीएसके बनाम एमआई: मैच पूर्वावलोकन

मुंबई इंडियन के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पर पिछले सीजन में धीमी ओवर गति के कारण एक मैच का प्रतिबंध लगा है, जिसके चलते सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स और एमआई दोनों ने अबतक पांच पांच आईपीएल ख़िताब जीते हैं, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक हो जाता है।

संभावित प्लेइंग XI :

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी(विकेट कीपर), शिवम दुबे, दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, मिचेल सेंटरन।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन(विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव(कप्तान), तिलक वर्मा, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड,रमनदीप सिंह, पियूष चावला, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *