May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

सामने आयी सौरभ राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

मेरठ में मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार सौरभ की छाती, कलाई और गर्दन पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। शव लगभग 14 दिन पुराना था और उसमे सड़न के लक्षण स्पष्ट थे। मृत्यु का कारण अत्यधिक रक्तस्राव और सदमा बताया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि सौरभ की गर्दन धड़ से अलग की गयी थी और शरीर के अन्य हिस्सों को भी विभाजित किया गया था। शरीर को ड्रम में फिट करने के लिए पैरों को पीछे की ओर मोड़ा गया था। जो कठोर हो चुके थे। सबसे चौकाने वाली बात यह थी कि दिल पर चाकू के इतने गहरे वार किये गए थे कि वे अंदर तक चले गए थे, जिससे हृदय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

पुलिस के अनुसार, सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। मुस्कान ने सौरभ के सीने पर बैठकर चाकू से तीन बार वार किया, जिससे उसका हृदय छेड़ गया। इसके बाद साहिल ने सौरभ की गर्दन को काटकर सिर को धड़ से अलग कर दिया। शरीर के अंगों को ड्रम में डाल कर सीमेंट से सील किया गया था।

मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने कहा कि अपने 30 साल के करियर में उन्होंने ऐसा भयावह मामला कभी नहीं देखा। शव की स्थिति इतनी ख़राब थी कि त्वचा लटकी हुई थी और दांत हिल रहे थे। यह मामला पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है और जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *