Headlines

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा में यूपी की आजमगढ़ सीट को लेकर कशमकश, कौन होगा आजमगढ़ से सपा का प्रत्याशी

Spread the love

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे यूपी में चुनावी हलचलें तेज होती जा रही हैं। समाजवादी पार्टी अपने गढ़ आजमगढ़ की सीट को बचाने की कोशिश में है। 2019 लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने करीब ढाई लाख वोट से बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को हराया था। इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद 2022 में यहाँ उपचुनाव हुआ।

इस उपचुनाव में सपा ने धर्मेंद्र यादव को इस सीट से मैदान में उतारा। लेकिन बीजेपी की तरफ से दिनेश लाल यादव ही उपचुनाव लड़े। दिनेश कुमार यादव ने इस उपचुनाव में बेहद करीबी मुकाबले में धर्मेंद्र यादव को हराकर जीत हासिल की। इससे पहले 2014 में मुलायम सिंह इस सीट से सांसद चुने गए थे।

शिवपाल यादव लड़ सकते हैं चुनाव

सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव का आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव में लड़ना तय माना जा रहा है। अपने गढ़ को बचाने के लिए शिवपाल यादव आजमगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में हैं। पार्टी पूर्वांचल को साधने के लिए शिवपाल यादव को आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ाने की पूरी तैयारी में है। यदि 2024 लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव आजमगढ़ से चुनाव जीतते हैं तो उनकी विधानसभा की जसवंत नगर सीट से आदित्य यादव को चुनावी मैदान में उतारा जायेगा। आदित्य यादव को भी सेफ सीट से राजनीती में फिट करने की योजना बनायीं गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *