May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

एनडीए घटकदलों के बैठक से पहले जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने दिया बड़ा वयान

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। एनडीए बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद ही बयानबाजी शुरू हो गयी है। नितीश कुमार की पार्टी के प्रवक्ता केसी त्यागी ने मांग की है कि बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।

जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है कि दिल्ली में आज एनडीए की बैठक होने जा रही है। जिसमे घातक दलों के सभी नेताओं को बुलाया गया है। नितीश कुमार भी इस बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के सपोर्ट में जेडीयू की तरफ से पत्र भी दिया जाएगा। जब केसी त्यागी से पूछा गया कि इंडिया गठबंधन की तरफ से कोई संपर्क या बातचीत हुयी। इसका जवाब देते हुए केसी त्यागी ने कहा कि वो समय बीत चुका है। वापस जाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर मल्लिकार्जन खरगे और उनकी पार्टी ने बड़ा दिल दिखाया होता तो हम आज यहां नहीं होते। उनके गलत व्यवहार से हम यहां आए हैं। जनता दल स्पष्ट कर चुका है कि ये चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा गया है। कार्यकर्ता सभी अपने नेताओं के लिए कुछ पदों की इच्छा और अपेक्षा रखते हैं जो गलत नहीं है।

जब केसी त्यागी से सवाल किया गया कि एनडीए के सामने कोई डिमांड राखी है। इसके जवाब में केसी त्यागी ने कहा कि हमने एनडीए को समर्थन बिना किसी शर्त के दिया है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता के हिट में राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिले। इसी से बिहार का विकास संभव है। 293 का नंबर इंडिया गठबंधन के बजाय एनडीए गठबंधन के पास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *