May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगी एनडीए, शपथ ग्रहण समारोह की आयी तारीख, शाम 4 बजे होगी एनडीए की बैठक

लोकसभा चुनाव का परिणाम कल आ गया। जिसमे एनडीए गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है एनडीए। नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख सामने आ चुकी है। 8 जून की शाम को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। नए मंत्रिमंडल को लेकर सहयोगी दलों से बातचीत और बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते ही नरेंद्र मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड भी जुड़ जायेगा। इससे पहले यह रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के नाम था। जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी ऐसे दूसरे नेता बन जायेंगे जो कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

आज शाम होगी एनडीए की बैठक

आज शाम 4 बजे दिल्ली में एनडीए गठबंधन के सभी दलों की बैठक बुलाई गयी है। इस बैठक में एनडीए में शामिल सभी दलों के नेताओं को बुलाया गया है। जेडीयू प्रमुख नितीश कुमार आज सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं। टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू दोपहर तक दिल्ली पहुंच जायेंगे। एनडीए में शामिल सभी दलों से बातचीत के बाद बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। इस बैठक में सरकार के गठन और शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा होगी।

साथ ही साथ बता दें कि 2014 में जब एनडीए की सरकार बनी थी तो शपथ ग्रहण समारोह चुनाव के परिणाम आने के 10 दिन बाद हुआ था। 2019 में शपथ ग्रहण समारोह चुनाव परिणाम के 7 दिन बाद हुआ था। इस बार 2024 में शपथ ग्रहण समारोह चुनाव परिणाम के चार दिन बाद 8 जून को होने की खबर है।

लोकसभा चुनाव में एनडीए ने हासिल किया बहुमत

4 जून मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए। इस चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए ने बहुमत हासिल किया है। एनडीए गठबंधन ने 292 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया एलाइंस ने 234 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा अन्य के खाते में 17 सीटें गयी। बीजेपी ने अपने अकेले दम पर 240 सीटें जीती हैं। जो कि पूर्ण बहुमत से काफी पीछे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *