May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अब अमेरिका भी बोला ; ट्रायल सही से चले

Source:- हिन्दुस्तान

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अभी हिरासत में हैं और अब जर्मनी के बाद अमेरिका ने भी कड़ा एतराज जताया है। अमेरिका की तरफ से कहा गया की केजरीवाल की गिरफ्तारी पर लगातार निगरानी रख रहे हैं अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है।

दिल्ली में शराब घोटाले के आरोप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अब अमेरिका के विदेश विभाग का बयाना आया है कि एक प्रमुख विपक्ष नेता की गिरफ्तारी पर और उनसे जुड़ी सभी जानकारी पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। और उन्होंने यह भी कहा केजरीवाल मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी और समय पर सही कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं। जर्मनी ने भी पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अपना विरोध जता चुका है, जिसमें भारत की तरफ से जर्मनी राजदूत को बात करते हुए इसे अपना आंतरिक मामला बताया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी देश ही नहीं विदेश में भी सुर्खियां बटोर रही है, 21 मार्च को ईडी ने शराब घोटाले के मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। अरविंद केजरीवाल की तरफ से उसी दिन दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर की गई थी। जो अदालत द्वारा खारिज कर दी गई, ईडी की टीम रात में केजरीवाल के घर पहुंच कर करीब 2 घंटे पूछताछ करती है और घर की तलाशी लेने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर ले जाती है। केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने और इंडिया गठबंधन ने कड़ा विरोध दर्ज किया है और इसे चुनाव से पहले  साजिश करार दिया है।

संयुक राज्य अमेरिका के विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सप्ताह राइटर्स को बताया है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्टों की अमेरिकी सरकार लगातार निगरानी कर रही है। और अपने भारतीय समकक्ष से जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विपक्षी नेता के लिए पारदर्शी निष्पक्ष और समय पर कानून की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उम्मीद कर रही है

संयुक्त राज्य अमेरिका की टिप्पणी जर्मनी के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है। अरविंद केजरीवाल जो भारत में सामना कर रहे हैं उनकी जांच और सुनवाई निष्पक्ष होनी चाहिए। जर्मन सरकार के एक प्रवक्ता ने बीते शुक्रवार कहा था भारतीय न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित मांनको को इस मामले में भी लागू किया जाएगा।

भारत का टिप्पणी पर एतराज

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी द्वारा जो टिप्पणी  की गई थी उस पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। जर्मन दूत को तलब करते हुए विदेश मंत्रालय ने इसे आंतरिक मामलों में जवरदस्त हस्तक्षेप करार दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा था हम ऐसी टिप्पणियों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप  और हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कम करने के रूप में देखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *