वरुण गांधी की टिकट कटी जितिन लड़ेंगे चुनाव
पीलीभीत लोकसभा सीट काफी समय से भाजपा के कब्जे में है, अभी वहां से वरुण गांधी इस सीट से सांसद हैं वरुण गांधी ने लंबे समय से पार्टी की नीतियों का लेकर बयान बाजी की।
होली से पहले भाजपा ने सूची जारी कर लोकसभा चुनाव को और रंगीन कर दिया है। वहीं पार्टी ने पीलीभीत सीट से वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर उनकी जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार घोषित किया है। वरुण गांधी के नाम को लेकर काफी दिन से कयास और अटकले लगाई जा रही थी अब उन पर विराम लग चुका है। अब पीलीभीत लोकसभा सीट से जितिन प्रसाद का नाम भाजपा ने अपनी सूची में जारी कर दिया है।
पिछले चार वार से पीलीभीत लोकसभा सीट बीजेपी के कब्जे में है वर्तमान में वहां के सांसद वरुण गांधी हैं। वरुण गांधी काफी समय से पार्टी को लेकर बयान बाजी कर रहे थे। हालांकि कुछ दिन से उनके बयान बाजी में नरमी देखने को मिली। इसके बाद से उनकी टिकट को लेकर अटकले शुरू हो गई थी। इस लोकसभा सीट में कई नाम आगे आए इनमें से जितिन प्रसाद का नाम भी शामिल था जितिन प्रसाद मौजूदा समय में लोक निर्माण मंत्री हैं जिन्होंने क्षेत्र में काफी काम कराये हैं।
जितिन प्रसाद 2004 में शाहजहांपुर से भी सांसद रह चुके हैं 2009 में धौरहरा सीट से सांसद बने इस दौरान में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्रालय केंद्रीय मंत्री रहे दो वर्ष पहले जितिन ने बीजेपी का दामन थाम लिया और मौजूदा समय में लोक निर्माण विभाग मंत्री हैं।
