Headlines

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने से सभी प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का केजरीवाल सरकार का आदेश

Spread the love

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने से दिल्ली के सभी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिल्ली सरकार ने लिया है। इसकी जानकारी दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने आज रविवार को दी। इसी के साथ शिक्षा मंत्री आतिशी ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट करने का भी विकल्प दिया गया है।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण स्तर स्वास्थ्य के लिहाज से अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है। उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण जिस स्तर पर पहुंच गया है इस समय पर यह खासकर बच्चों के लिए बहुत नुकसान दायक हो सकता है। यही वजह है कि दिल्ली सरकार ने इस समय पर सभी प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का निर्णय लिया है।

पूरी दिल्ली में पसरा वायु प्रदूषण

दिल्ली में इस समय वायु प्रदूषण स्तर सबसे खतरनाक स्तर पर है। लोगों को वायु प्रदूषण से राहत मिलने की दूर दूर तक कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। केंद्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक दिल्ली के शादीपुर इलाके में लोगों को सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ा। विगत तीन दिनों से दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के आरके पुरम में एक्यूआई 489, द्वारका सेक्टर आठ में 486, ओखला फेज टू में 484, पटपड़गंज में 464, आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 480, बवाना में 479, मुंडका में 474, नजफगढ़ में 472 दर्ज किया गया। दिल्ली के अन्य इलाकों में भी एक्यूआई का स्तर कमोवेश यही है। दिल्ली के इंडिया गेट इलाके में भी प्रदूषण की स्थिति क्रिटिकल है।  दिल्ली के कुतुब मीनार इलाके में ड्रोण की मदद से ली गई तस्वीर में भी बताया गया है कि धुंध की मोदी परत दक्षिण दिल्ली इलाके में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक यह स्थिति आगामी कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *