Headlines

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पेशाब करने की घटना के पीड़ित से मिले, आरोपी पर की गयी कार्यवाही

Spread the love

मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमे एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के ऊपर पेशाब करता हुआ दिखयी देता है। यह वीडियो बेहद ही शर्मसार करने वाला था। इस वीडियो के वायरल होते ही विपक्ष ने बीजेपी की सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित व्यक्ति को सीएम हाउस में बुलाया। उस पीड़ित व्यक्ति से सीएम ने मुलाकात की और उसका सम्मान किया। सीएम ने उस व्यक्ति के कामधंधे के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घटना को लेकर शिवराज सिंह ने खेद प्रकट किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित व्यक्ति को सीएम हाउस में बुलाकर यहां उसके पैर पखारे, टीका किया और शॉल उड़ा कर उसका सम्मान किया। सीएम ने घटना को लेकर उस व्यक्ति से खेद प्रकट कर माफ़ी मांगी। सीएम ने उस व्यक्ति को गणेश जी की मूर्ति भेट कर श्रीफल और वस्त्र भी भेट किये। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मुझे बहुत दुःख हुआ उस घटना को देख कर। मेरे लिए जनता भगवान् है। इसलिए मैं माफ़ी चाहता हूँ।

आरोपी पर हुयी कार्यवाही

सीधी जिले में पेशाब करने की घटना के आरोपी प्रवेश शुक्ला पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर बुधवार को कार्यवाही की गयी। आरोपी के खिलाफ धारा 294 (अश्लील भाषा का उपयोग करना ) और धारा 504 ( शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना ) के तहत एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। बुधवार को आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवा कर गिराने की कार्यवाही की गयी। बता दें कि मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया था। उसके बाद सीएम ने कहा था कि आरोपी को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जायेगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

वायरल वीडियो में क्या था

जो वीडियो वायरल हुआ उसमे एक असामाजिक तत्व एक व्यक्ति पर पेशाब करता हुआ दिखता है। उस आरोपी की पहचान प्रवेश शुक्ला नाम से हुयी। आरोपी के पिता का कहना है कि उसका बेटा बीजेपी के विधायक का प्रतिनिधि है। लेकिन विधायक ने इस बात से इंकार किया है कि आरोपी प्रवेश शुक्ला उसका प्रतिनिधि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *