Headlines

महाराष्ट्र में एनसीपी पर गहराये संकट के बादल, अजित पवार गुट ने शरद पवार को पार्टी अध्यक्ष पद से किया बेदखल

Spread the love

महाराष्ट्र में एनसीपी में सियासी जंग गहराती जा रही है। अजित पवार द्वारा एकनाथ शिंदे की सरकार को समर्थन देने के बाद अब अजित पवार गुट ने शरद पवार को पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष पद से बेदखल कर दिया है। अब एनसीपी के नए राष्ट्रिय अध्यक्ष अजित पवार होंगे। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है। सूत्रों के अनुसार 30 जून को एनसीपी के 40 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी के साथ अजित पवार को एनसीपी के नए अध्यक्ष बनाने की जानकारी चुनाव आयोग को दी गयी थी। चुनाव आयोग को यह चिट्ठी 5 जुलाई को मिली।

शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

शरद पवार गुट के जयंत पाटिल द्वारा चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी गयी। जिसमे लिखा गया कि अजित पवार के साथ शपथ लेने वाले 9 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही के लिए याचिका दायर कर दी गयी है। ऐसे में केंद्रीय चुनाव आयोग अजित पवार की तरफ से की गयी किसी भी मांग पर सुनबाई करता है, तो बिना उनका पक्ष सुने कोई कार्यवाही ना करे। केंद्रीय चुनाव आयोग को यह चिट्ठी 3 जुलाई को मिली।

तीन दिन पहले शरद पवार को बताया था पार्टी का चीफ

अजित पवार ने जब तीन दिन पहले एकनाथ शिंदे की सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब अजित पवार से एनसीपी के अध्यक्ष पद के बारे में सवाल किया गया। तब अजित पवार ने कहा क्या आप भूल गए कि शरद पवार पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष हैं। हमने यह सब पार्टी की भलाई के लिए ही किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *