Headlines

फिल्म आदिपुरुष के विवादित डायलॉग “जलेगी तेरे बाप की” मेकर्स नेबदला अब यह कहते दिखेंगे हनुमान जी….

Spread the love

फिल्म आदिपुरुष के रिलीज़ होते ही यह फिल्म विवादों में आ गयी। फिल्म में बोले गए डायलॉग्स को जनता ने पसंद नहीं किया। जिसके चलते फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के डायलॉग बदलने की घोषणा कर दी। फिल्म का वह डायलॉग जहां हनुमान जी की पूंछ में मेघनाथ आग लगता है तो हनुमान जी कहते हैं “कपडा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग तेरे बाप की, जलेगी भी तेरे बाप की ” इस डायलॉग पर कोहराम मच गया। हर कोई फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर को भला बुरा कहने लगा। ऐसे में मेकर्स के पास इस डायलॉग को बदलने के अलावा कोई चारा नहीं बचा। इसके बाद मेकर्स ने सभी विवादित डायलॉग को बदलने का ऐलान कर दिया। और कहा कि एक हफ्ते में इस प्रक्रिया को पूरा कर फिल्म को दिखाया जायेगा।

तो लीजिये बदल दिए गए सभी विवादित डायलॉग चाहे वह डायलॉग हनुमान जी के हो या फिर रावण के। मेकर्स ने उन पांच डायलॉगों को बदलने का काम कर डाला। जो दर्शकों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे। अब फिल्म सभी बदलावों के साथ सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।

फिल्म में बदलाव के बाद भी मेकर्स ने करा ली फजीहत

जिस डायलॉग को लेकर जनता ने कोहराम मचा दिया था उस डायलॉग को मेकर्स ने बदल दिया है अब हनुमान जी यह कहते हुए सुनाई देंगे “कपडा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग तेरी लंका की, जलेगी भी तेरी लंका ही”। अब इस डायलॉग में कितना दम है और यह डायलॉग जनता पर कितना प्रभाव डालेगा। यह तो जनता ही तय करेगी। लेकिन सोचने की बात यह है कि इतनी बड़ी फिल्म में महज डायलॉगों की री-डबिंग से काम चल सकता है। आदिपुरुष फिल्म जो कि 600 करोड़ के वजट से बनी है। इसमें अव्वल दर्जे के वीएफक्स का प्रयोग किया गया है। उसमे फिल्म के कैरेक्टर्स के मुँह से ऐसे डायलॉग सुनने को मिलें। फिल्म में जो बदलाव किये गए है उसमे लिप्सिंग ने सारा खेल ख़राब कर दिया है। डायलॉग में सुनाई तो लंका दे रहा है लेकिन दिखाई बाप ही दे रहा है। इससे बड़ी चूक और क्या होगी।

लेकिन देखा जाये तो बात यह भी है कि एक बनी बनायीं फिल्म में बदलाव करने पर बहुत से पापड़ बेलने पड़ते हैं। इसमें काफी खर्चा भी आता है। फिल्म को लेकर मेकर्स और राइटर मनोज मुंतशिर ने इन पांच डायलॉगों को लेकर खासी नाराजगी झेली है।  फिल्म पर जितना प्रभाव पड़ना था वह पड़ चुका अब तो सिर्फ लीपा पोती ही करनी है। जो कि कर दी, फिल्म के डायलॉगों को मॉडिफाई कर दिया। अब बाकि दर्शको के ऊपर है कि वह फिल्म को देखते हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *