Headlines

राहुल गाँधी ने विपक्षी एकता की बैठक से पहले कहा हम सभी एक होकर भाजपा को हारने जा रहे हैं

Spread the love

आज शुक्रवार को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने वयान दिया कि हम सब एक साथ मिलकर भाजपा को हराने जा रहे हैं। कर्नाटक में भाजपा को हमने हराया। इसके बाद राहुल गाँधी ने दावा किया कि तेलांगना, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

राहुल गाँधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक तरफ हमारी भारत जोड़ो और दूसरी तरफ भाजपा की भारत तोड़ो। भाजपा भारत को तोड़ने और नफ़रत फ़ैलाने का काम कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी जोड़ने का और मोहब्बत फ़ैलाने का काम कर रही है। राहुल गाँधी  कहा कि नफ़रत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। नफरत को मोहब्बत से ही काटा जा सकता है।

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के बुलावे पर शुक्रवार 23 जून को पटना में सभी विपक्षी दलों का महाजुटान होने जा रहा है। राहुल गाँधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं। बैठक में शामिल होने से पहले राहुल गाँधी पटना में कांग्रेस कार्यालय पर गए। वहां उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरा देश समझ गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का मतलब दो तीन लोगों को फायदा पहुँचाना ही है और वहीं कांग्रेस का मतलब देश की गरीब जनता के साथ खड़ा होना और उनके लिए काम करना है।

मल्लिकार्जुन ने कहा बिहार जीत गए तो भारत जीत जायेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बिहार के कांग्रेस कार्यालय से जो भी नेता निकला वे सभी देश की आज़ादी के लिए लड़े। हमें गर्व है कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी इसी धरती से थे। यदि हम बिहार जीत गए तो सारे भारत में हम जीत जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *