May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

जेल से बाहर आने के बाद मनीष सिसोदिया ने दिया पहला इंटरव्यू, साथ ही बीजेपी पर निशाना साधा

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया ने जेल से बाहर आने के बाद एबीपी न्यूज़ को अपना पहला इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना चाहती है। साथ ही आरोप लगाया कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसिओं का दुरुपयोग कर रही है। अगर इसे नहीं रोका गया तो कल को यह सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और मल्लिकार्जुन खरगे को भी पकड़ लेगी।

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि मुझे गिरफ्तार किया गया, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई और फिर सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। बीजेपी विपक्षी पार्टियों के नेताओं के पीछे एजेंसी लगा रही है। इतना ही नहीं है कि केवल राजनितिक पार्टियों को ही निशाना बनाया जा रहा है। बल्कि व्यापारियों के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। हमारे व्यापारियों से केंद्रीय एजेंसियों के नाम पर उगाही हो रही है।

मनीष सिसोदिया ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा कि मुझे लगा था कि 6-7 महीने में बाहर आ जाऊंगा लेकिन मुझे बाहर आने में 17 महीने लग गए। ऐसे में अगर कोई व्यापारी 17 महीने तक जेल में रहा तो उसका तो सारा व्यापार ठप हो जायेगा। उन्हें इसी का डर दिखाकर उनसे उगाही की जा रही है।

मनीष सिसोदिया ने अपने परिवार की बात करते हुए कहा कि उन्हें अपनी गिरफ्तारी के समय अपनी पत्नी के लिए सबसे ज्यादा बुरा लगा था। जिसे यह सब सहन करना पड़ा। हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के कारण ही हिम्मत से लड़ पाया। जब मनीष सिसोदिया से पार्टी में उनकी भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी जो उनके लिए तय करेगी वह वही काम करेंगे।

केजरीवाल की पत्नी का किया जिक्र

मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का जिक्र करते हुए कहा, ”सुनीता केजरीवाल को लेकर जो खबरें चलती थीं उससे मुझे हंसी आती थी। केजरीवाल और हम दोनों का परिवार एक ही है। सुनीता जी बहुत पढ़ी लिखी महिला और अधिकारी रही हैं और शालीन महिला हैं। पार्टी के ऊपर संकट आया और पार्टी का सबसे बड़ा लीडर जेल गया जिसे जनता प्यार करती है। उनके मेसेज को जनता तक पहुंचाने का काम सुनीता जी ने अद्भुत तरीके से किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *