May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

चुनी हुयी सरकार को झंडा न फहराने देने के आदेश पर मंत्री आतिशी ने एलजी पर साधा निशाना

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। ऐसे में उनकी जगह शिक्षा मंत्री आतिशी दिल्ली में इस स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने वाली थी। लेकिन अब इस फैसले पर दिल्ली सरकार सामान्य प्रशासन विभाग ने रोक लगा दी है। जीएडी के इस फैसले से नाराज दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, ”तिरंगा चुनी हुई सरकार फहराती है। 15 अगस्त 1947 से पहले देश में अंग्रेज का राज था। आज चुनी हुई सरकार को झंडा फहराने से रोका जा रहा है तो लगता है कि दिल्ली में कोई नए वॉयसराय आ गए हैं।”

फ़िलहाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जेल में हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री की जगह झंडा कौन फहराएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एलजी विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर जानकारी दी कि दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी। लेकिन इस पर जीएडी ने रोक लगा दी।

आप का सत्यमेव डिस्प्ले पिक्चर कैम्पेन

जीएडी द्वारा झंडा फहराने पर रोक के बाद आतिशी ने कहा, “आज से आम आदमी पार्टी सत्यमेव जयते डीपी कैंपने लॉन्च कर रही है। भारतीय जनता पार्टी हमें तोड़ नहीं सकती है। आम आदमी पार्टी के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी शुरुआत की जाएगी। जिसमें डीपी बदला जाएगा। वह कितना भी हमारे नेताओं को जेल में डाल ले। जीत सच्चाई की होती है। दोपहर 3 बजे से आप के नेता और कार्य़कर्ता सत्यमेव डिस्प्ले पिक्चर कैम्पेन शुरू करेंगे।”

इस कैम्पेन के तहत सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की तस्वीर लगी एक पोस्टर डीपी में लगाई जाएगी जिसके ऊपर सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। आतिशी ने कहा, ”आम आदमी पार्टी कभी दबी नहीं, कभी डरी नहीं। सुप्रीम कोर्ट के चलते मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आए। मैं एलजी साहेब से कहना चाहता हूं 15 अगस्त को झंडा फहराना दिल्ली की चुनी हुई सरकार का अधिकार है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *