May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

उपचुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष ने बीजेपी को लेकर रचा चक्रव्यूह, फसती नजर आ रही है बीजेपी

उत्तर प्रदेश में कई सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी सभी दलों ने शुरू कर दी है। बीजेपी ने फूलपुर सीट की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को दी है। लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस सीट को लेकर ऐसा चक्रव्यूह रचा है, जिसमे बीजेपी फसती नजर आ रही है। सपा ने इस सीट से अपने दूसरे सबसे बड़े दलित चेहरे को उतार दिया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और और यूपी की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच की जुबानी जंग किसी से छुपी नहीं है। जब बीजेपी ने फूलपुर सीट की जिम्मेदारी केशव प्रसाद मौर्या को दी। तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फूलपुर सीट के लिए अपने दलित नेता इन्द्रजीत सरोज को प्रभारी नियुक्त किया है। इंद्रजीत सरोज बड़ा दलित चेहरा है और इस सीट पर उनके समाज से बड़ी संख्या में मतदाता आते हैं। इंद्रजीत सरोज का इस इलाके में खासा प्रभाव है अगर वो इन मतदाताओं को सपा के पक्ष में लाने में कामयाब हो जाते हैं तो केशव प्रसाद मौर्य के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। ऐसे में ये सीट उनके लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। लेकिन बीजेपी के लिए सिर्फ फूलपुर ही नहीं अयोध्या की मिल्कीपुर और अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट भी नाक की लड़ाई बनी हुई है।

कटेहरी में सीएम योगी की टक्कर शिवपाल यादव से

अयोध्या की मिल्कीपुर और अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट की जिम्मेदारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभाली है। ऐसे में सपा ने इस दोनों सीटों पर सीएम योगी के सामने समाजवादी पार्टी के दो दिग्गज मैदान में उतारे हैं। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट की जिम्मेदारी फ़ैजाबाद सांसद अवदेश प्रसाद को दी है। अवदेश प्रसाद यहाँ विधायक भी रह चुके हैं। वहीं कटेहरी सीट की जिम्मेदारी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को दी है। शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के महारथी माने जाते हैं। मुलायम सिंह यादव के समय से ही उनके पास संगठन का बड़ा अनुभव रहा है। पिछले साल घोसी उपचुनाव में भी वो अपना दम दिखा चुके हैं। जहां एनडीए ने इस चुनाव में अपने तमाम दिग्गजों को उतार दिया था तो वहीं शिवपाल यादव ने अकेले बागडोर संभाली और इसी सीट पर बीजेपी के दारा सिंह चौहान को चित कर दिया था।

ऐसे में कटेहरी सीट पर शिवपाल यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ की टक्कर भी देखने लायक होगी। सपा ने अपने दांव से सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्या  दोनों को घेर लिया है। इन दिग्गजों को उतारकर उन्होंने तीनों सीटों पर बीजेपी की लड़ाई चुनौती पूर्ण बना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *