May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

कोलकत्ता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कहा फांसी पर लटका दो

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकत्ता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान संजय रॉय के रूप में हुयी है। आरोपी मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी नहीं है। लेकिन उसे अक्सर मेडिकल कॉलेज के कैंपस में देखा जाता था। पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को शनिवार (10 अगस्त) को गिरफ्तार किया था। फ़िलहाल आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खबर के मुताबिक कि आरोपी संजय रॉय कोलकत्ता पुलिस के साथ सिविल वॉलेंटियर के रूप में काम करता था। सिविक वॉलंटियर ट्रैफिक को मैनेज करने और आपदा आने पर मदद करने सहित कई तरह के कामों में पुलिस की सहायता के लिए भर्ती किए जाते हैं। इन्हें संविदा पर भर्ती किया जाता है। हर महीने सिविक वॉलंटियर को 12000 रुपये की सैलरी भी दी जाती है। हालांकि, इन्हें नियमित पुलिसकर्मी की तरह सुविधाएं नहीं मिलती हैं।

आरोपी को कोई पछतावा नहीं

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद जैसे ही पुलिस ने आरोपी संजय रॉय से पूछताछ शुरू की, उसने तुरंत ही अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने इस घिनौने अपराध के लिए कोई भी पछतावा नहीं दिखाया। उसने पुलिस से कहा, “अगर तुम चाहो तो मुझे फांसी पर लटका दो।” बताया गया है कि आरोपी के फोन से अश्लील कंटेंट भी मिले हैं। आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए पहचान कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी संजय रॉय हत्या और दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद अपने घर जाकर सो गया। उठने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसने अपने कपड़ों को धुला। पुलिस को आरोपी के जूतों पर खून के निशान मिले हैं। फ़िलहाल आरोपी 23 अगस्त तक पुलिस की न्यायिक हिरासत में रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *