May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

विनेश फोगाट के डिसक्वॉलिफिकेशन को लेकर सदन में हंगामे के बीच राहुल गाँधी वायनाड हादसे पर बोले

आज संसद में ओलम्पिक गेम्स में कुश्ती के फाइनल से पहले भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने के मुद्दे को लेकर काफी हंगामा हुआ। विपक्ष ने सदन में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया। जिस समय विनेश फोगाट के डिसक्वॉलिफिकेशन को लेकर सदन में हंगामा हो रहा था। उसी वक्त नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी का वायनाड में हुयी त्रासदी पर बोलने का वक़्त हो गया। जैसे ही राहुल गाँधी बोलने के लिए खड़े हुए उसी समय स्पीकर ने राहुल गाँधी को सिर्फ वायनाड पर बोलने की हिदायत दी।

वायनाड त्रासदी को राष्ट्रिय आपदा घोषित करेंराहुल गाँधी

स्पीकर से इजाजत मिलने के बाद राहुल गाँधी ने वायनाड त्रासदी पर बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा वायनाड में इतना बड़ा हादसा हो गया। ये लोग हमें यहाँ बोलने नहीं दे रहे हैं। मैं अपनी बहन के साथ वहां गया। वहां मैंने लोगों का दुःख देखा है जो लोग प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए हैं। दो किलोमीटर तक का पहाड़ बह गया है। 400 से ज्यादा लोग हताहत हुए हैं। मैं केंद्र सरकार, राज्य सरकार, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना समेत उन सभी संगठनों के काम पर कमेंट करना चाहूंगा, जो रेस्क्यू में लगे हुए हैं। सभी ने अच्छा काम किया।

राहुल गाँधी ने आगे कहा कि भूस्खलन की वजह से महत्वपूर्ण सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिससे रेस्क्यू टीम को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। मैं सरकार से गुजारिश करूंगा कि लोगों को बचाने के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया जाए। मैं चाहूंगा कि सरकार मुआवजे की राशि को भी बढ़ाए। साथ ही मैं सरकार से चाहूंगा कि वह वायनाड में हुए भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। वायनाड में कुछ परिवार ऐसे हैं, जहां सिर्फ एक ही लोग इस हादसे में बचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *