May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

यूपी में मुसलमानों को लेकर दिए गए सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

यूपी के मुसलमानों को लेकर सीएम योगी  आदित्यनाथ ने कहा कि  यूपी में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित है। उनके इस बयान पर फैजाबाद के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान को गलत बताते हुए कहा कि जब से यूपी में उनकी सरकार आयी है तब से कोई भी सुरक्षित नहीं है। यूपी में न तो हिन्दू सुरक्षित है और न ही मुसलमान सुरक्षित है।

सांसद अवधेश प्रसाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर कहा कि उनका बयान सत्यता से परे है। उनका ये कहना कि प्रदेश में जितने हिंदू सुरक्षित हैं, उतने ही मुसलमान भई सुरक्षित हैं ये गलत है जबकि सच्चाई ये हैं कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी बाबा की सरकार आई है तब से प्रदेश में न तो हिन्दू सुरक्षित हैं और न ही मुसलमान सुरक्षित हैं।

मुख्यमंत्री का मुसलमानों  बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में कहा कि प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हिन्दू सुरक्षित हैं तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “सौ हिन्दू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित महसूस करेगा। लेकिन क्या सौ मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिन्दू परिवार भी उतना ही सुरक्षित महसूस करेंगे ? नहीं। बांग्लादेश इसका उदाहरण है। इससे पहले पाकिस्तान इसका उदाहरण था। अफगानिस्तान में क्या हुआ ?”

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे बंद हो गए हैं, जिससे सभी समुदायों के लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार तुष्टिकरण की राजनीती के खिलाफ है, लेकिन किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ में विश्वास रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *