केकेआर के खिलाफ भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे संजू सैमसन, क्या केकेआर के खिलाफ पहली जीत दर्ज करेगी राजस्थान
आज आईपीएल सीजन 2025 में केकेआर और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने होंगी। अब सवाल है कि राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान संजू सैमसन आज के मैच में भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही खेलेंगे।
दरअसल संजू सेमसन उंगली की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। इसलिए वह आईपीएल 2025 के पहले तीन मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलेंगे और टीम की कप्तानी रियान पराग करेंगे।
सेमसन को फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 श्रंखला के दौरान उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई और उन्होंने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास किया। वह बल्लेबाज के रूप में टीम में योगदान देंगे, लेकिन विकेटकीपिंग और फील्डिंग के लिए पूरी तरह फिट होने के बाद ही कप्तानी संभालेंगे।
रियान पराग जो 2019 से राजस्थान रॉयल्स के साथ हैं, को उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण कप्तानी सौंपी गई है। उन्होंने असम की घरेलू टीम का नेतृत्व किया है और आईपीएल 2024 में 573 रन बनाकर टीम के प्रमुख बल्लेबाज रहे थे।
राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था, जिसमे टीम को 44 रन से हार का सामना करना पड़ा था। सेमसन ने उस मैच में 66 रन बनाये थे। आज 26 मार्च को टीम का दूसरा मैच केकेआर के साथ है जिसमे सेमसन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे और पराग कप्तानी करेंगे।
आज आरआर जीत दर्ज करेगी
गौरतलब है कि आज गुवाहाटी में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे मैच शुरू होगा। दोनों टीमों को सीजन की पहली जीत का इंतजार है। कोलकाता नाइट राइडर्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने हराया। वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
