एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा एनसीपी में टूट नहीं, अजित पवार पार्टी के वरिष्ठ नेता
गुरुवार को एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने अजित पवार को लेकर कहा अजित पवार हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। एनसीपी में टूट नहीं हुयी है। बस हमारी पार्टी के कुछ नेताओं ने अलग स्टैंड लिया है। जिसको लेकर हमने विधानसभा स्पीकर से शिकायत भी की है। अजित पवार हमारी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष हैं और जयंत पाटिल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
सुप्रिया सुले के वयान के बाद शरद पवार ने भी कहा कि एनसीपी में कोई टूट नहीं हुयी है। शरद पवार ने शुक्रवार को बारामती में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इसमें कोई मतभेद नहीं है कि अजित पवार पार्टी के नेता हैं। बस कुछ नेताओं ने अलग राजनितिक रुख अपना कर पार्टी छोड़ी है। तो इसे फूट नहीं कहा जा सकता है।
जब अजित पवार से सुप्रिया सुले के वयान के बारे में पूछा गया तो इस पर शरद पवार ने कहा कि इस बारे में कोई सवाल नहीं। कोई यह कैसे कह सकता है कि एनसीपी में फूट पड़ी है। इसमें कोई सवाल नहीं है कि अजित पवार हमारी पार्टी के नेता हैं। शरद पवार ने पार्टी में फूट वाले सवाल पर कहा कि किसी पार्टी में फूट का क्या मतलब है ? किसी पार्टी में फूट तब होती है जब किसी पार्टी का कोई बड़ा समूह राष्ट्रिय स्तर पर पार्टी से अलग हो जाता है। लेकिन हमारी पार्टी में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। बस कुछ लोगो ने पार्टी छोड़ी है, कुछ ने अपना अलग रुख अपना लिया है। यह लोकतंत्र है यहाँ सभी को निर्णय लेने का हक़ है।
क्या है शरद पवार की रणनीति?
चुनाव आयोग तक पार्टी की लड़ाई पहुंच जाने के बाद भी शरद पवार और सुप्रिया सुले दावा कर रहे हैं कि पार्टी में कोई फूट नहीं हुयी है। और कह रहे है कि अजित पवार पार्टी के नेता हैं। माना जा रहा है कि इसके पीछे शरद पवार की कोई सोची समझी रणनीति है। शरद पवार नहीं चाहते कि पार्टी में और टूट हो। इसी के साथ वह वोटर्स को और जमीनी कार्यकर्ताओं को यह सन्देश देना चाहते हैं कि पवार परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा है। इतना ही नहीं है शरद पवार के वयानों से बीजेपी और विपक्ष कन्फूजन में हैं कि शरद पवार के दिमाग में क्या चल रहा है। माना जा रहा है कि शरद पवार 2024 लोकसभा चुनाव के बाद ही अपने पत्ते खोलेंगे।

