Headlines

पीएम मोदी चंद्रयान 3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से मिलने इसरो पहुंचे, पीएम ने दिया जय विज्ञान जय अनुसंधान का नारा

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने चार दिन की विदेश यात्रा पर थे। अपनी चार दिन की विदेश यात्रा से वापिसी पर प्रधानमंत्री नई दिल्ली न जाकर सीधे बेंगलुरू पहुंचे। यहाँ से प्रधानमंत्री सीधे चंद्रयान 3 की चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों से मिलने सीधे इसरो पहुंचे।

प्रधानमंत्री का बेंगलुरू एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जब देश के वैज्ञानिक देश को इतनी बड़ी सौगात देते हैं तो जिस तरह का दृश्य मुझे यहाँ दिखाई दे रहा है इसी तरह का दृश्य मुझे जोहान्सबर्ग और ग्रीस में दिखाई दिया था। पीएम मोदी ने आगे कहा कि दुनियां के हर कोने में न सिर्फ भारतीय बल्कि विज्ञानं में विश्वास रखने वाले भविष्य को देखने वाले, मानवता को समर्पित सभी लोग इतने ही उत्साह से भरे हुए हैं। जब में विदेश में था मैंने तभी निश्चित कर लिया था कि जब में भारत लौटूंगा तो सबसे पहले बेंगलुरू जाऊंगा और वैज्ञानिकों को नमन करूँगा।

जय विज्ञान जय अनुसंधान का नारा दिया

जब प्रधानमंत्री वहां मौजूद लोगों सम्बोधित कर रहे थे उस दौरान उन्होंने जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया। पीएम मोदी ने लोगो से कहा जब मैं जय विज्ञान कहूंगा तो आप सभी कहेंगे जय अनुसंधान। इस दौरान पीएम मोदी ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का भी आभार व्यक्त किया। इसी के साथ पीएम ने लोगो से कहा यह समय यहाँ उद्धोधन का नहीं है, क्योकि मेरा मन वैज्ञानिकों के पास पहुंचने के लिए उत्सुक है। लेकिन मैं आप सभी का धन्यबाद करता हूँ कि आप सभी आज भी उस पल के उमंग और उत्साह को जीकर दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *