Headlines

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार को भारत पहुंचे, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत नेपाल के रिश्तों को और मधुर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए

Spread the love

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल अपनी चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार को भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की यात्रा पर आये नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल से आज गुरुवार को ऊर्जा, संपर्क और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में भारत नेपाल सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित व्यापक वार्ता की। इसके बाद पीएम मोदी और नेपाल के पीएम ने भारत के रुपईडीहा और नेपाल के नेपालगंज में एकीकृत जांच चौकी का वर्चुअल माध्यम से उद्द्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि मैंने और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल जी ने भविष्य में अपनी पार्टनरशिप को सुपरहिट बनाने के लिए बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने वार्ता के बाद कहा कि हम भारत और नेपाल के संबंधों को हिमालय की ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास निरन्तर जारी रखेंगे। भारत और नेपाल ने ऊर्जा और व्यापार सहित कई अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए सात समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं। प्रधानमंत्री प्रचंड और मैंने भविष्य में अपनी साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। आज नेपाल के साथ ट्रांजिट समझौता भी संपन्न किया है। इसमें नेपाल के लोगों के लिए नए रेल रुट्स के साथ भारत के इनलैंड वाटरवे की सुविधा का भी प्रावधान किया गया है।

पीएम मोदी ने कहा जब 9 साल पहले 2014 में मैंने कार्यभाल संभाला था तो तीन महीने के भीतर ही मैंने नेपाल की अपनी पहली यात्रा की थी। उस समय भारत और नेपाल के संबंधों के लिए हाईवे आईवे और ट्रांसवे का फार्मूला दिया था। उस समय मैंने कहा था कि भारत और नेपाल के बीच ऐसे सम्बन्ध स्थापित करेंगे कि हमारे बॉर्डर वैरियर न बने। भारत और नेपाल के सांस्कृतिक और धार्मिक सम्बन्ध बहुत पुराने हैं। इस सुन्दर कड़ी को और मजबूत करने के लिए मैंने और प्रधानमंत्री प्रचंड जी ने निश्चय किया है कि रामायण सर्किट से सम्बंधित परियोजनायों में और तेजी लानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम नेपाल के साथ अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के उद्देश्य से काम करते रहेंगे। इसी भावना से सभी मुद्दों को, चाहे सीमा का हो या कोई और विषय, सभी का समाधान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *