Headlines

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में चलाया बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान, बसूला गया एक लाख तक का जुर्माना

Spread the love

आगरा के अछनेरा रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। यहाँ पर रेलवे के अधिकारीयों को टिकट की जांच करते देख बहुत से लोग उल्टे पाँव ही लौट गए। और टिकट काउंटर पर लाइन में लग गए। इसके चलते बुधवार को टिकट काउंटर से लगभग 450 टिकट अधिक बिके। यहाँ अधिकारीयों ने करीब 183 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा। इनसे लगभग एक लाख रुपये तक का जुर्माना वसूल किया। रेलवे की वाणिज्य प्रवन्धक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल रेलवे प्रबंधक आंनद स्वरुप, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा और सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंदर सिंह ने अछनेरा स्टेशन पर बुधवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक जांच अभियान चलाया।

प्लेटफॉर्म पर टीटीई और अधिकारीयों को जांच करते देख जो लोग बिना टिकट के स्टेशन में घुसे थे वे उल्टे पाँव वापिस आकर टिकट काउंटर पर टिकट खरीदने के लिए खड़े हो गए। इससे स्टेशन पर 1150 से अधिक टिकट बिके। जो सामान्य तौर 700 टिकट की बिक्री का रहता था।

बिना टिकट यात्रा करते पकडे गए यात्री

प्लेटफॉर्म और बिना टिकट यात्रा करते 102 यात्री पकडे गए। इनसे 56856 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें से कुछ यात्री शौचालय, एसी कोच और पेंट्री कार में छिप गए थे। स्टेशन पर रैपर केले के छिलके और पीक मारने वाले सात यात्रिओं पर 700 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिना सामान बुक करा ले जाने वाले और गलत कोच में सफर करने वाले 70 यात्रिओं पर 31636 रुपये का जुर्माना लगाया। बिना लाइसेंस सामान बेचने वाले चार वेंडरों से 10300 का जुर्माना वसूला। इसके अलावा आगरा मंडल के अन्य स्टेशनों से 1721 यात्रिओं से 110045 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *